Tuesday 22 September 2020

अपना देश बड़ा अनोखा है....23.09.2020

हमें लगता है कि रंग बड़ा चोखा है।
दरअसल यही तो  बड़ा धोखा है।1।

वह तो चुनाव  जीत ही जाएगा।
उसके पास सुरक्षित कई खोखा है।2।

देश में न भूखमरी है न ही गरीबी
ये तो महज़ सरकारी लेखा-जोखा है।3।

आपस में बंटे हुए, फिर भी हैं एक
अपना देश भी  बड़ा अनोखा है।4।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र(23.09.2020)
     9755852479

No comments:

Post a Comment