Monday, 14 September 2020

उन्हें प्रतिघात से डर लगता है....

उन्हें प्रतिघात से डर लगता है..15.09.2020
----------------------------------------------------------------/
उनके मंसूबे देख हमें अंधेरी रात से डर लगता है।
उन्हें चिंनगारी सी दबी जज़्बात से डर लगता है।1।

मन खिल उठा है फिर  काले बादलों को देखकर
न जाने क्यूँ उन्हें इस बरसात से डर लगता है।2।

हमें तो आदत है मुसीबतों में भी मुस्कराने की
आशंकित हैं वे जिन्हें प्रतिघात से डर लगता है।3।

तुम्हारे ज़ुल्म के ख़िलाफ़ करते ही रहेंगे प्रतिरोध
हम वो तो नहीं जिन्हें हवालात से डर लगता है।4।

अब तो बारूदी हवाएं फैलने लगी है फ़िज़ाओं में।
जिम्मेदारों को अब बदले हालात से डर लगता है।5।

--- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
     9755852479

ओ मेरी भाषा !

ओ मेरी भाषा ! 14.09.2020
-----------------------------------------/
जब भी मैं हँसता हूँ या रोता हूँ
किंचित विचारों में डुबा होता हूँ

तुम हर पल 
साया की तरह 
अदृश्य रहकर
मेरा साथ देती हो
ओ मेरी भाषा !

जब भी मैं लिखता हूँ या पढ़ता हूँ
भाव जो अंतर्मन में ग्रहण करता हूँ

तुम प्रतिपल
लहू की तरह
मेरे जिस्म की रगों में
लगातार बहती हो
ओ मेरी भाषा !

जब भी मैं जागता हूँ या गहरी नींद में सोता हूँ
जीवन के लिए कोई सपने सँजोता हूँ

तुम प्रति क्षण
ममतामयी माँ की तरह
मेरी यादों में रहती हो
ओ मेरी भाषा !

जब भी मैं थक जाता हूँ या भटक जाता हूँ
राह चलते-चलते रुक जाता हूँ

तुम हर बार
पथप्रदर्शक की तरह
मुझे राह दिखाती हो
ओ मेरी भाषा !

--- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
     9755852479

स्त्री हो तुम !

स्त्री हो तुम ! -13.09.2020
-------------------------------------/
तुम्हारे न होने से
सूख जाती है मेरी भावनाओं के स्रोत

धीरे-धीरे 'काल' लगने लगता है समय

मुरझा जाता हूँ मैं
जैसे जड़ों को पानी न मिलने पर
डगालें और पत्तियाँ मुरझा जाती हैं

जड़ों के बिना 
आख़िर जितना भी डालो
बाहरी धूप,हवा,पानी और खाद
सारे उपाय व्यर्थ ही साबित होते हैं

नदी की तरह
हम अपने स्वार्थ के लिए 
रोकते हैं तुम्हें

बाधित करते हैं
तुम्हारा अविरल प्रवाह

घृणित मंसूबों से
हमेशा गंदलाते हैं तुम्हें

जमाने भर की कालिखों को उजलाती
कूड़ों को किनारे फेंकती
दागों-धब्बों को पचाती
मुड़ती,गिरती,राह बदलती
तन्मय बहती जाती हो तुम
स्त्री हो तुम !

--- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
     9755852479

Monday, 7 September 2020

छोटी-कविताएं






इस दुनियां में
बहुत सारे जीव
अपनी ही प्रजाति के जीवों को
खा जाते हैं-निगल जाते हैं

प्रत्यक्षतः
आदमी उन जीवों में शामिल नहीं होता

जैसे
बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है
सांप सपोले को

ये दुनियां बड़ी है
बड़े-बड़े हैं लोग
सपने भी हैं बड़े-बड़े
आकांक्षाएं बहुत-बहुत बड़ी-बड़ी

मगर 
यह दुनियां छोटी हो जाती है
छोटे हो जाते हैं लोग
सपने भी सिमटकर छोटे रह जाते हैं
आकांक्षाएं बौनी रह जाती हैं

जब लोगो में बड़प्पन
और सोच छोटी होती है।




पिता से मांगने पर 
कुछ भी तो नहीं मिले

जो कुछ मैंने 
अपनी आवश्यकता समझकर मांगा
उसने कभी भी 
मेरी उन मांगों को आवश्यक नहीं समझा

बहुत दिन बाद अब
जब मैं पिता बन गया हूँ
अपने बच्चों के ग़ैर ज़रूरी मांगों को
साफ-साफ मना कर देता हूँ

यह भलीभांति समझ गया हूँ
कि मेरी बचपन की वे मांगें 
मेरे बच्चों की मांगों की तरह 
ग़ैर ज़रूरी थे

मांगा मैंने
भरपूर पैसे,खिलौने और कपड़े
नहीं मिले मन मुताबिक़

मैंने कभी नहीं मांगा
फिर भी बिन मांगे ही दिए
अपने वक्त में से थोड़ा हिस्सा वक्त का
मेरी नींद के लिए दिए अपनी नींद 
अपने अनुभवों से निकालकर दिए अनुभव के अंश
अपनी सीखों से दी कुछ जरूरी सीखें 
दिए उसने जरूरत भर डांट-फ़टकार
मैं अनगढ़ था दिए उसने आकार
जितनी थी ज़रूरत दिए प्यार


मुझे मेरी पत्नी में माँ की कुछ आदतें,कुछ व्यवहार और कुछ ढंग दिखाई पड़ते हैं
मेरी पत्नी की कुछ आदतें, कुछ व्यवहार और कुछ ढंग हुबहू मेरी बेटीयों में दिखाई देते हैं

मुझे नहीं पता कि आख़िर मेरी माँ,पत्नी और बेटियों में
मेरे नाना,दादा या पिता या फ़िर उनके नाना,दादा या पिता के गुण क्यों नहीं आए ?
क्या बेटियों को कभी पुरुषों के गुणों की जरूरत ही नहीं होती
या कि बेटियां अपनी स्त्रियोचित गुणों में ही होती हैं परिपूर्ण













28..तुम पर्याप्त हो ! (12.04.2020)
-----------------------------------------/
तुम जो हो जैसे हो 
उतना ही होना तुम्हारे लिए पर्याप्त नहीं लग रहा हैं

तुम जो भी हो उसमें और  'होने' के लिए
कुछ लोगों को और भी जोड़ना चाहते हो
बहुत सारे या अनगिनत व्यक्तियों को अपने व्यक्तित्व में लाना चाहते हो
ताकि तुम अपने को साबित कर सको 
इस फेर में असंख्य व्यक्तियों से भर गए  हो तुम
और जिस दिन तुम्हें लगेगा
कि तुम अपने होने को याने नए वजूद को लगभग साबित करने वाले हो
तभी तुम्हें यह अहसास होगा
कि तुम वो बिलकुल भी नहीं हो जो साबित कर रहे हो।

तुम जैसे हो
उससे बिलकुल भी सन्तुष्ट नहीं हो
तुम हर पल वैसा होना चाहते हो जैसा हो नहीं
शायद तुम वैसा बन भी न पाओ जैसा बनना चाह रहे हो
वैसा बनने की यात्रा में तुम्हें अपनी कितनी सारी पहचाने
मिटाने भी पड़ेंगे
और जिस दिन तुम्हें लगेगा 
कि जैसा बनना चाहते थे लगभग वैसा बनने ही वाले हो
तभी तुम्हें अहसास होगा
कि तुम बिलकुल भी वैसे नहीं हो जैसा बनना चाह रहे थे।

तुम पहले ही पर्याप्त थे 
मग़र अपनी असंतुष्टि के दौड़ में
तुम वो नहीं रहे, तुम वैसे भी नहीं रहे
अब अपर्याप्तता की इस बिंदु पर दौड़ समाप्त हो चुकी है
पूर्णता की इस तलाश में समय भी निकल चुका है
तुम्हें अब आधे-अधूरे ही जीना होगा यह अभिशप्त जीवन।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479

27..ग्रहों की बात ! (09.04.2020)
-------------------------------------------------/
साथ छोड़कर जाते हुए
चांद, सूरज, ग्रहों और नक्षत्रों से 
उसने पूछा---
क्यूँ भई क्यूँ
मुझे छोड़कर यूं अकेला
भला क्यों जा रहे हो..?
सभी ने मिलकर एक साथ कहा---
तुम पहले ख़ुद का हो जाओ
हम सब तुम्हारे हो जाएंगे।

26..मगर से बैर - 09.04.2020
-------------------------------------------/
जब तक तारीफ़ करता हूँ
उनका होता हूँ
यदि विरोध में
एक शब्द भी कहूँ
उनके गद्दारों में शुमार होता हूँ

हक़ीक़त तो यही है
न मैं उनका था
न कभी वो मेरे थे

साम्राज्यवादी चमचे
मुझे समझाते हैं
बंदूक की नोक पर
अबे! तेरे समझ में नहीं आता
जल में रहता है
और मगर से बैर करता है।


25..आज उसका काम बोलता है -02.03.2020
-------------------------------------------------------
वह बचपन से ही
कुछ करने से पहले
अपने आसपास के लोगों से
बार-बार पूछता था
...यह कर लूं ? ...वह कर लूं ?

लोग उन्हें हर बार
चुप करा देते थे
माँ से पूछा-पिता से पूछा
दादा-दादी और भाई-बहनों से पूछा
पूछा पूरे परिवार से
सारे सगे संबंधियों से
दोस्त-यार और शिक्षकों से भी पूछा

किसी ने भी उसे जवाब में
करने या न करने के संबंध में
कुछ भी नहीं कहा

आज वह बड़ा हो गया है
अब वह किसी से कुछ भी नहीं पूछता
सब कुछ अपने मन से करता है

लोग उसकी करनी देख
कुछ भी नहीं बोल पाते
रहते हैं बिलकुल मौन

लोग अब उन्हें सब कुछ करते हुए
आश्चर्य भरी निगाहों से
सिर्फ देखते हैं

अब वह बोलता कुछ भी नहीं
पूछता कुछ भी नहीं
बस कर्मलीन
काम करता है चुपचाप
आज उसका काम बोलता है।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479


24..आपके कान बजते हैं ! - 01.04.2020
-------------------------------------------------/
अक़्सर मुझे
मेरे कानों में
सुनाई दे जाती है
मेरे नाम से पुकारती हुई
मेरी दिवंगत माँ की आवाज़
और घर के दूसरे कमरे में सो रहे
बाबूजी की पुकार

माँ की पुकार सुन
महज़ अपना वहम समझकर
मौन संतुष्ट हो जाता हूँ

पर जब जब बाबूजी के
पुकारने की आवाज़ आती है
मेरे कानों में,
हड़बड़ाकर चला जाता हूँ
उनके कमरे में
और पूछता हूँ-
क्या हुआ बाबूजी..?
बाबूजी सिर हिलाते हुए
कहते हैं-कुछ नहीं

पत्नी से पूछता हूँ-
कि आख़िर मुझे
मेरे नाम की पुकार
क्यों सुनाई देती है बार-बार
पत्नी कहती है-कुछ नहीं
आपके कान बजते हैं !

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479

23..अपना घर घर नहीं चिड़ियाघर है 
-----------------------------------------------/
हम सुरक्षित बंद हैं
अपने अपने घरों में
अपना घर घर नहीं है
चिड़िया घर है

बाहर का पानी
बाहर का राशन
बस जिंदा हैं पर भरोसे
चिड़िया घर के जानवरों की तरह

उनके ही नियम
हम पर लागू होंगे
हम बस चुपचाप रहेंगे
अपने घर में चिड़ियाघर की तरह
हमें नहीं पता
हम कब तक अंदर रहेंगे
और कब बाहर आएंगे

चिड़िया घर के 
पींजरे से बाहर जो निकले तो
आदमखोर जानवर की तरह
पुलिस की लाठियों से
घिरकर पीटे जाएंगे
अपनों की मेहरबानी से 
अच्छा है कुछ दिन
चिड़ियाघर ही कहेंगे




22..कितना कुछ बदल गया इन दिनों...(24.03.2020)
-----------------------------------------------------------------------/
कितना कुछ बदल गया इन दिनों...
देशभक्ति कभी इतनी आसान न थी
सीमा पर लड़ने की जरूरत नहीं
घर की चार दीवारी सीमा में
बाहर जाने से ख़ुद को रोके रहना देशभक्ति हो गई

ऑफिस जाने की जरूरत नहीं
बिना काम घर में बैठे रहना ही
आपकी कर्तव्यनिष्ठा,त्याग और समर्पण का
प्रमाण हो गया

मलूकदास जी
बड़े ही मर्मज्ञ और दूरदर्शी संत थे
इसी समय के लिए उसने पहले ही कहा था-
''सबके दाता राम''
हे संत कवि हम तो अज़गर भी नहीं हैं
और पंछी भी नहीं
हम तो चाकरी और काम वाले लोग हैं
आख़िर कब तक दाताराम के भरोसे जिंदा रहेंगे?

माता-पिता,पत्नी और बच्चों की वर्षों पुरानी 
परिवार को समय न देने की शिकायत दूर हो गई
न जाने कितने दिनों बाद
परिवार के साथ गपियाया
बच्चों के साथ खेला
पत्नी को छेड़ा
समझ नहीं आ रहा कि ये अच्छे दिन है या बुरे दिन

अब तक देख लिया नई और पुरानी उन सारी फ़िल्मों को
जो समयाभाव के कारण अनदेखी रह गई थी

अक़्सर मेरे पिताजी कहते थे
भीड़ के साथ नहीं चलना
भीड़ से बचना
भीड़ से रहना दूर
भीड़ में पहचान खो जाती है
अस्तित्व मिटा देती है भीड़
पिताजी आप सहीं थे,हैं और रहेंगे भी
भीड़ अपना हिस्सा बना लेती है
पर कभी साथ नहीं देती

अजीज़ दोस्त सारे
दोस्ती के ग़ैर पारंपरिक तरीकों से तौबा कर
अस्थायी तौर पर थाम लिए हैं पारंपरिक तरीकों का दामन

समाजिक उत्थान,आर्थिक विकास,राजनीतिक गहमागहमी की बातें गौण हो गई
और सूक्ष्म,अदृश्य की बातें सरेआम हो रही

वाह्य धर्म और कर्म पर अल्पविराम लग गया 
सारे अनुष्ठान, सारी प्रार्थनाएं  और नमाज़ अंतर्मुख हो गईं

''मोको कहाँ ढूँढे बंदे मैं तो तेरे पास में''
कबीर को बांटने वाले कबीर के दर्शन पर जीने लगे

सुना था जो हँसता है उसे एक दिन रोना है
नियति के इस बटवारे में
एक दिन 
मुझे रोना है
तुम्हें भी रोना है
सब को रोना है
हाँ सब कोरोना है।
 -- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
     9755852479





21..ज़रूरत - 17.03.2020
--------------------------------------------/
कभी किसी  चीज़ को खरीद लेना
ख़रीददार की ज़रूरत नहीं होती
बल्कि कई बार
बेचने वाले की जरूरत होती है
आपकी अनावश्यक खरीददारी।

20..थूकना और चाटना -16.03.2020
----------------------------------------------/
उसके  मुँह के सारे थूंक
अब सूख चुके हैं

ढूंढ-ढूंढकर वह
पहले थूंके हुए जगहों पर जाकर
उन थूंको को चाटकर
फिर से गीला कर रहा है अपना मुँह

उन्हें अपने किए ग़लती
का एहसास हो चुका है अब

बेहद पछतावा है उसे
कि आखिर बात-बात पर
क्यूं थूंका करता था ?

आख़िर उसे ही अब
अपना ही थूंका हुआ
चाटना पड़ रहा है

बड़ी मुसीबत है उसके सामने
कि कब-कब और कहाँ-कहाँ अपना थूंका हुआ चाटे
कि कब-कब और कहाँ-कहाँ खुद पर दूसरों को थूंकने से रोके।

लोग थूकते ही जा रहे हैं
आज वह थूंको से घिरा हुआ है
थूंको से भरा हुआ है
थूंको में डूबा हुआ है

अब सूख चुके हैं
उसके मुँह के सारे थूंक
जो वक्त-बेवक़्त थूंका करता था दूसरों पर।





19.पुकारहीन पुकार - 16.04.2020
-------------------------------------------/
पुकारा उसने बार-बार
पर वे नहीं आए

आख़िरकार
थम गई
उसकी पुकार

यह देखने कि कैसे थम गई पुकार
आए सब

रस्म अदायगी में
बड़े जोर-जोर से
सभी मिलकर एक साथ
पुकारहीन को
पुकारने लगे समवेत स्वर में।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
   9755852478




18..मित्रों ! तोड़ो मौन  - 04.03.2020
------------------------------------------------/
जब-जब निर्वात-मौन
सम्प्रेषणहीन होकर
पड़ा होता है लाचार
तब-तब 
वाणी का स्वर
माध्यम बनकर
जोड़ता है
दिलों के दो पुलों को

जब-जब बर्फ़ीला-मौन
जम जाता है
माइनस डिग्री पर 
तब-तब
बर्फ़-सी जमी मौन के कणों को
अपनी ऊष्मा से
पिघलाती है
ध्वनि-मिश्रित साँसों की गर्मी

जब-जब अपाहिज-मौन
रुक जाता है-ठहर जाता है
चलने में होता है असमर्थ
तब-तब 
शब्दों की बैशाखी
थामकर मौन की ऊँगली
पग-पग आगे 
बढ़ाता है ज़बान तक

मित्रों ! तोड़ो मौन 
हमेशा ज़रूरी होता है
चट्टानी-मौन को तोड़ने के लिए
हथौड़े-संवादों का प्रहार।







17..बचाकर रखो मौन - 03.02.2020
--------------------------------------------/
कभी किसी को
सुनने के लिए
कभी किसी को
कुछ कहने के लिए
कभी किसी को
पुकारने के लिए
किसी के लिए कभी
गाने के लिए
तुम्हें मौन की ज़रूरत होगी

अपने लिए
और
अपनों के लिए
सुरक्षित
बचाकर रखो मौन

बुरे वक़्त में अक़्सर
आवाज़ें काम नहीं आती

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479


16.कवि निमंत्रण - 23.02.2020
--------------------------------------/
मित्रों तुम आना
आज मेरी कविता पाठ है

कविता पाठ के बाद
तुम्हारे आने-जाने का खर्चा दूँगा

शाम को पार्टी होगी
मिलकर जश्न मनाएंगे
जैसे हर बार मनाते हैं

बस एक गुज़ारिश है
महफ़िल में
जब मैं कविता पढूँगा
मेरी हर पंक्तियों के बाद
तुम सभी एक साथ
वाह- वाह जरूर कहना

कविता पढ़ने के बाद
जब मैं धन्यवाद बोलूँ
तुम ज़ोरदार तालियां बजाना

वैसे तुम सभी अभ्यस्त हो
'वाह-वाह' और 'तालियों' का महत्त्व
भलीभांति जानते हो

मुझे पता है
तुम जरूर आवोगे
मना नहीं करोगे
क्योकि  हम सभी कवि मित्र हैं

हम एक दूसरे की जरूरत हैं
कल तुम्हे भी तो मेरी ज़रूरत होगी

मैं भी तो वही करूँगा
जो तुम मेरे लिए करोगे

इसलिए हे कवि मित्र !
मेरा निमंत्रण स्वीकार करना
तुम जरूर आना

यह धमकी नहीं
मेरा निवेदन है।











15..झाड़ू -  19.02.2020
--------------------------------/
हमने देखा है
फूल-झाड़ू से 
फैले हुए कचरे
जमी हुई धूल 
हमेशा
बुहारे जाते रहे हैं

पर 
सच्चाई,प्रेम,हिम्मत और विश्वास
के सीकों से बने झाडू को
अहंकार, दंभ और झूठ की
जमी हुई धूल
अविश्वास से भरे 
तथ्यविहीन
थोथे आदर्शों के कचरे को
एकदम साफ़
बुहारते हुए
अपनी आँखों के सामने
पहली बार देखा है।



14.स्त्री के लिए...17.02.2020
-------------------------------------------/
मैं पुरुष हूँ
अपने झूठ,दंभ और
अहम के दायरे में
बिलकुल सुरक्षित
हमेशा की तरह
अब भी बाकी हूँ

दरअसल
मैं चाहता ही नहीं
कि तुमसे पूरा-पूरा मिलूँ
जैसे तुम मिलती हो मुझसे 

ये फ़ितरत है मेरी
ख़ुद को तुमसे मिलने से
हर बार बचा लेता हूँ

अपने जरूरत के मुताबिक
तुमसे मिलता हूँ
थोड़ा-थोड़ा

तुम स्त्री हो
जब भी मिलती हो
एकदम पूरा-पूरा मिलती हो

तुम अपने  अहम के
सारे दायरों से
बाहर निकलकर
बिलकुल असुरक्षित
लुटा देती हो सब कुछ

तन-से,मन-से और हृदय-से
हो जाती हो समर्पित

मैं पाकर
तुम्हारा प्यार
तुम्हारा समर्पण
तुम्हारा त्याग
इठलाता हूँ

असल में तुम चुकाती हो
जीवनभर
सब कुछ लुटा देने का कर्ज
पर फिर भी
कहती हो--
बस निभा रही हूँ अपना फर्ज।

ऐ स्त्री !
तुम अपने लिए 
आख़िर कुछ भी 
क्यों नहीं बचाती ..?


13- सुविधा-असुविधा 14.02.2020
-------------------------------------------/
आदमी जानवर हो सकता है
पर उसे 
जानवर कहलाना स्वीकार नहीं है
मसलन
आदमी कुत्ता नहीं होना चाहता
सुअर भी नहीं होना चाहता
न गदहा न ही भैंस होना चाहता 
गैंडा या भेंड़-बकरी भी नहीं
सांप,बिच्छू या कीड़े तो कतई नहीं

ये और बात है 
कि आदमी में कुत्ता,सुअर, गदहा या भैंस 
या फिर गैंडा,भेंड़,बकरी, सांप, बिच्छू या कीड़े
सभी के गुण
थोड़े या अधिक मिल ही जाते हैं

कभी कभार 
बड़ी विनम्रता से
आदमी गाय होना स्वीकार लेता है 

पर ताज्जुब तो तब होता है
जब आदमी शेर कहने पर
गर्व से भर जाता है
फुला नहीं समाता 

ये अलग बात है
कि आदमी में 
शेर के वो गुण बिल्कुल नहीं होता
जिसके लिए वह शेर कहलाना चाहता है

आख़िरकार आदमी
अपनी सुविधा के लिए
शेर न सहीं
जानवर तो बन ही जाता है।




12.शिकार और शिकारी - 07.08.2020
-----------------------------------------------------/
जनता जाल में फंसी लालची चिड़िया है
चालाक शिकारी है हमारे जनप्रतिनिधि

शिकारी हर बार जंगल आता है
जाल फैलाता है
दाने का लोभ दिखाता है
और बेवकूफ लालची चिड़िया को
हर बार अपने जाल में फंसा लेता है

चिड़िया रटंत विद्या में माहिर है
वह शिकारी के जाल में फंसी हुई
नैतिकता के पाठ को रट लगाती है

जाल में फंसी हुई 
बार-बार दुहराती है
कि शिकारी जंगल में आता
जाल फैलाता है
दाने का लोभ दिखाता है
हमें जाल में नहीं फंसना चाहिए

शिकारी उसकी बेवकूफ़ी पर बड़ा प्रसन्न है।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479



11.भला वह सरपंच कैसे बनता !  7.02.2020
----------------------------------------------------/
उसने वोट मांगा
जनता के हित के लिए
कहा---
गांव का चहुमुखी विकास करूँगा
सड़के और मकान बनवाऊँगा
तुम्हारे दुःख-दर्द में काम आऊँगा
हरपल गांव के भला के लिए सोचूँगा
सरकार का एक पैसा नहीं खाऊँगा
पूरा गांव के विकास में लगाऊँगा

जनता समझदार थी
उसे नहीं दिए वोट
वह हार गया

जनता को ख़ुश करने के लिए
उसने शराब नहीं बांटी
उसने खिलाए नहीं बकरे और मुर्गे
उसने रुपयों से गरम नहीं किए ज़ेब

भला वह सरपंच कैसे बनता
जो जनता को खिला-पिलाकर खुश नहीं कर सकता
जो नहीं जानता 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का अर्थ
यानी खुद ख़ुश रहे
और खुश रहे जनता भी 

अधिकांश जनता के पास थी
गांव के सरकारी जमीनों पर अवैध कब्ज़े
गाँव के विकास के लिए
उन्हें छोड़ना पड़ता वह ज़मीन

भला वह सरपंच कैसे बनता
जो जनता को उनके स्वार्थ से अलग कर
चाह रहा था गाँव का विकास।


10. बदलाव
-------------------------/
वह साधारण था
साधारण लोगों के बीच में
साधारण लोगों के लिए 
सोचता था हरपल

अब वह नेता है
तमाम जनप्रतिनिधियों के बीच में रहता है
अब वह हर पल
जनप्रतिनिधियों के लिए सोचता है

अब वह साधारण नहीं है
उसका सोच साधारण नहीं है
अब वह जनप्रतिनिधि है
अब नेता है वह।


9. मुआवज़ा
-------------------------/
ज़मीन के लिए 
मुआवजे में मिले पैसे
मकान के लिए 
मुआवज़े में मिले पैसे
मौत के लिए भी 
मुआवज़े में मिले पैसे

मुआवज़े के पैसे से
ज़मीन ख़रीद ली गई
मकान बना लिए गए
पर मुआवज़े के उस पैसे से
न ख़रीदी गई जिंदगी
न बसाए गए जीवन।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479


8.बसंत - 31.01.2020
-----------------------------/
जब
पेड़ों के 
पीले हो चुके 
पत्तों का
होगा
बस अंत
तब 
आएंगे
नए पत्तों में
बसंत।

7.अच्छे दिन - 29.01.2020
-------------------------------------/
कहा था उसने
'अच्छे दिन आएंगे'
एक दिन मैंने पूछा--
भाई कहाँ है अच्छे दिन ?
उसने कहा-- 'है'
पर मैं उस 
अदृश्य-अलौकिक-रहस्यमयी
'अच्छे दिन' को देख न सका।

6. कमीने  29.01.2020
----------------------------------/
सुनाई नहीं देती अब
'कमीने' जैसी गालियां

बस दिखाई देते हैं
यहाँ-वहाँ...।

5.बाकी सब ठीक है - 29.01.2020
----------------------------------------------/
ग्राहक ने टी वी मैकेनिक से कहा--
टी वी में आवाज़ नहीं आती
टी वी में पिक्चर नहीं आता
बाक़ी तो सब ठीक है

ठीक वैसे ही हम
अपना सारा हालचाल बताने के बाद
अक़्सर कहते हैं--
और...तो बाकी सब ठीक है।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479

4.. उसकी दुआ - 29.01.2020
-------------------------------------/
लोग मुझे बद्दुआ देते रहे
फिर भी 
मेरा बाल बाका न हुआ
महफ़ूज ही रहा सदा
क्योंकि
उसने मेरे लिए मांगी थी दुआ
कि मुझे किसी की बद्दुआ न लगे।

3.. तर्क - 27.01.2020
--------------------------------/
कुत्ता भौकता है
इसलिए वह कुत्ता है
फिर जब-जब आदमी भौकता है
तब -तब वह भी कुत्ता होता है।

कुत्ता वफादार है
इसलिए वह कुत्ता है
फिर जब-जब कुत्ता वफादार नहीं होता
तब-तब वह आदमी होता है।


 2.तन्हाई और लोग 25.012020
------------------------------------------/
मेरे साथ थी दुनियां
मेरे साथ थे लोग
मेरे साथ थे सारे रिश्ते-नाते
पर साथ कहीं न थी तन्हाई

मैंने छोड़ी दुनियां
मैंने छोड़े लोग
मैंने छोड़े सारे रिश्ते-नाते
पर साथ नहीं छोड़ी तन्हाई

1.असली चेहरा 25.01.2020
-----------------------------------------/
वह जो आईने के सामने था
जैसा दिख रहा था
वैसा नहीं था

वह जैसा था
वैसा वह नहीं दिख रहा था

वह जानता है
अपना असली चेहरा
जो है आईने से बिल्कुल अलग
जिसे आईना कभी नहीं दिखा पाता।


कथा/कहानियां-लेख

लघुकथा-2                          माँ की तबीयत

देव गांव से सौ किलोमीटर दूर एक बड़े शहर में जॉब करता था। वह कार्यालय से ही अपनी पत्नी सुनीता को फोन कर दो घण्टे पहले ही बता दिया था कि मैं दो बजे घर पहुँच रहा हूँ।तुम तैयार रहना हमें तुरंत गांव निकलना होगा,माँ की तबीयत अचानक खराब हो गई है ।पति के इस बात से कि दो बजे गांव निकलना है,पत्नी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। वह सोचने लगी कि आज तीन बजे अपनी सहेलियों के साथ मूवी देखने जाने वाली थी। बड़ी ही मुश्किल से कितने दिनों के बाद समय मिला था वो भी....। मन ही मन उसे गुस्सा आ रहा था। इनकी तबीयत को भी आज ही खराब होनी थी। इन्हें तो बस अपनी माँ की ही पड़ी रहती है। हमारी खुशियों के बारे में तो कभी सोचते ही नहीं। जब देखो कभी माँ,कभी दीदी, कभी बुआ तो कभी.....। खैर कुढ़ते हुए जैसे-तैसे अपनी सहेलियों को फोन कर बताने लगी कि वह आज साथ नहीं जा पाएगी और गांव के लिए बेमन तैयार होने लगी। दोपहर एक बजे सुनीता का फोन बजा,जाकर देखी। अरे ! पापाजी का फोन।फोन रिसीव करते हुए बोली--हां पापा कैसे हैं आप ? दो बजे हम लोग तो....। सुनीता की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि पापा बोले--"सुनीता हम लोग बस शहर पहुँचने ही वाले हैं,आज सुबह तुम्हारी माँ की तबीयत अचानक खराब हो गई थी,हम रास्ते में हैं।" सुनीता पापा की बात सुनकर चौक पड़ी,बोली--क्या..?
"हाँ मैं दो घंटे पहले ही देव को फोन कर बता दिया था। वह गांव आने वाला था--पापा बोले।
सुनीता निःशब्द हो चुकी थी। वह आत्मग्लानि की आग से भर गई।
_____________________________________________



लघुकथा-3       राष्ट्रवाद पर कार्यक्रम (05.04.2020)

   मिस्टर अनंत देसाई जो जिला राष्ट्रवादी एकता मंच के सचिव हैं अपने सभी साथी कार्यकर्ताओं को 25 नवम्बर को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा- "मित्रों आज देश के सामने राष्ट्रवाद एक बेहद अहम मुद्दा हो गया है।आप सभी ने टी वी समाचारों के माध्यम से यह देखा होगा कि किस तरह से देश की एकता और अखंडता को तार-तार करने की गहरी साज़िश हो रही है। देश भर में फैले टुकड़े-टुकड़े गैंग राष्ट्र की एकता और अस्मिता को चुनौती देते हुए लोगों में वैमनस्यता की ज़हर फैलाने में लगे हुए हैं। देश के नामचीन विश्वविद्यालय जे एन यू में सरकारी खर्चे पर मुफ़्त में शिक्षा पाने वाले कुछ विद्यार्थी देशद्रोह जैसे कार्यों में संलिप्त हो चुके हैं।ऐसे में राष्ट्रवादी सोच रखने वाले हम सबको एकजुट होकर इन देशद्रोही ताकतों के ख़िलाफ़ खड़ा होना होगा।"
          मीटिंग में उपस्थित अपने सभी कार्यकर्ताओं को देसाई जी संबोधित कर ही रहे थे कि बीच में से एक कार्यकर्ता जिसका नाम देबू भाई था अचानक उठकर बोलने लगा-"भाइयों अब समझाने बुझाने का वक्त चला गया है।हमें इन देशद्रोहियों के ख़िलाफ़ कुछ कड़े कदम उठाने ही होंगे।वो कहते हैं न Tit For Tat यानी 'जैसे को तैसा' जवाब देना ही होगा।राष्ट्र की एकता सर्वोपरि है हम इसको बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं चाहे हमें देशद्रोहियों का ख़ून ही क्यों न करना पड़े।देश के अमन के लिए इनका खात्मा बहुत ज़रूरी है।हम हरगिज़ पीछे नहीं हटेंगे।बोलो भारत माता की जय।
          देसाई ने इशारे से देबू को बिठाते हुए कहा-" देबू भाई आपने बिलकुल सहीं फ़रमाया है।राष्ट्र सर्वोपरि है और इसकी हिफ़ाजत की चिंता हम सभी राष्ट्रवादियों का परम कर्तव्य है।
आप सभी कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव जाना होगा।गाँव के लोगों को प्रेरित कर 25 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाना होगा। गाँव के लोगों के आने-जाने के लिए मुफ़्त गाड़ी की व्यवस्था होगी और यहाँ कार्यक्रम के बाद सबको लंच का पैकेट भी दिया जाएगा। 25 तारीख को सर्वप्रथम हम सभी राष्ट्रवादी शहर के एकता चौक पर एकत्रित होंगे फिर देशभक्ति गानों के साथ पूरे शहर में 'राष्ट्रीय जागरूकता रैली निकालेंगे।रैली के बीच-बीच मे उपस्थित हमारे कार्यकर्ता राष्ट्रवाद पर नारे लगवाएंगे ।रैली में कुछ लोग अपने हाथों में राष्ट्रीय एकता के स्लोगन की तख़्ती भी रखे होंगे। रैली समाप्त होने के बाद मंचीय कार्यक्रम होगा जिसमें 'जिला राष्ट्रवादी एकता मंच' के अध्यक्ष श्री मदनलाल दिवाकर जी के द्वारा राष्ट्रवाद के महत्व पर व्याख्यान दिया जाएगा।
         25 नवम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय जागरूकता रैली निकाली गई।साढ़े तीन घंटे बाद अपार जनसमूह वाली रैली एकता चौक पर समाप्त हुई।मंचीय कार्यक्रम में विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दिवाकर जी ने कहा-" राष्ट्रीय एकता के भावों से भरे हुए मेरे प्यारे भाइयों एवं बहनों।राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए तन मन धन से समर्पित मेरे प्यारे राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं।आप सभी को मेरा सादर वंदे मातरम। सर्वप्रथम आप सभी को जो अपना समय निकालकर इस पवित्र कार्य में उपस्थित हुए हैं इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और हार्दिक बधाई।
           मुझे अपने साथी कार्यकर्ताओं से यह जानकर बेहद दुख हुआ कि कुछ किसान भाई यहां आने से साफ मना कर दिए हैं। उनका जवाब था-"हमारे खेत में भी बहुत काम है इसलिए हम नहीं आ सकते।" आप ही बताइए जो राष्ट्रीय एकता के लिए एक दिन खेत के काम को नहीं छोड़ सकता उनसे हम क्या उम्मीद करें।इसी तरह और भी कुछ मजदूर भाई, कुछ दुकानदार भाई अपने एक दिन के काम को छोड़कर यहाँ आने से मना कर दिए हैं,ख़ैर हम उनको बाद में देख लेंगे।आप ही ज़रा सोचिए की राष्ट्रीय एकता ज़्यादा ज़रूरी है कि काम ज़्यादा जरूरी है? ज़रा ज़ोर से बोलिए भाइयों!
'राष्ट्रीय एकता जरूरी है'--भीड़ की ओर से सभी ने एक साथ जोर से कहा।
आप सभी के समन्वित प्रयास और इसी तरह की एकजुटता से हम जरूर राष्ट्रविरोधी ताकतों को सबक सिखाएंगे।हम देश को तोड़ने के उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।भविष्य में जब भी राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने वाले इस तरह के कार्यक्रम होंगे तो आप सभी अपना काम छोड़कर बड़ी संख्या में अवश्य पधारेंगे। आप सबका सहयोग इसी तरह बनी रहे।बोलो भारत माता की जय।बोलो भारत माता की जय।बोलो भारत माता की जय।बहुत-बहुत धन्यवाद।
         कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में जिलेभर में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 'सर्वोत्कृष्ट कार्यकर्ता' का पुरस्कार जोशीले कार्यकर्ता देबू भाई को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।इस तरह राष्ट्रवाद पर एकदिवसीय कार्यक्रम समाप्त हुआ।




हास्य व्यंग लेख --
           तुम कब जाओगी कोरोना !  (13.04.2020)
   ----------------------------------------------------------------
कल मैं अपने गाँव के एक मित्र से फोन पर बात कर रहा था तभी उसने मुझे सुझाव दिया कि'मित्र आप केवल कविता लिखते हो कभी गद्य की विधा लेख आदि क्यों नहीं लिखते ? उनकी बातों से मैं जोश में आ गया और 'कोरोना' जो कि ज्वलंत मुद्दा बनी हुई है को बिषय बनाकर लिखना शुरू किया।
           अभी देश में परदेश में यानी हर जगह कोरोना काल चल रहा है।कोरोना होम मेड नहीं है बल्कि शुद्ध रूप से आयातित बीमारी है।जैसे इम्पोर्टेड मॉल का अलग क्रेज़ होता वैसे ही इस बीमारी का क्रेज़ भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।जैसे ही हम विदेशी वस्तुओं को इम्पोर्टेड मॉल कहकर भाव देना शुरू करते हैं वैसे ही वह शीघ्रता से पूरे देश में ये फैल जाता है।विदेशी चीजों का प्रयोग उच्च वर्ग से शुरू होकर मध्यम वर्ग होते हुए निम्न वर्ग तक धड़ल्ले से पहुँच जाता है।इम्पोर्टेड माल सोचकर इसके प्रयोग को हम अपने गर्व (प्राइड) की भावना से जोड़ लेते हैं और जब हम इन्हीं विदेशी चीजों की आदि हो जाते हैं फिर "विदेशी भगाओ, स्वदेशी अपनाओ" का नारा लगाते हुए बहिष्कार करते हैं।जैसा की इतिहास रहा है कि विरोध का स्वर हमेशा मध्यम वर्ग से उठता है।उच्च वर्ग तो हमेशा जिसका विरोध करना है उसमें खुद भी शामिल होता है सो विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता।जहां तक निम्न वर्ग की बात है ये बड़े संतोषी जीव होते हैं।इन्हें न तो उधौ का लेना है न माधव का देना है।इस वर्ग के लोग जितना 'प्राप्तियों' में संतुष्ट होते हैं उतना ही 'अभावों' में भी संतुष्ट नज़र आते हैं।लगता है कि इनके जीन्स में विरोध के गुण ही नहीं होते।हाँ, यह वर्ग भीड़ बढ़ाने में ज़रूर काम आते हैं चाहे इनका उपयोग मध्यम वर्ग वाले आंदोलन के लिए करे या फिर उच्च वर्ग वाले इनका प्रयोग अपने काम साधने के लिए करे। इन्हें तो बस पीना-खाना मिल जाए और एक दिन की रोज़ी फिर जिधर चाहे जोत लो इन्हें भीड़ या भीड़ का हिस्सा बनने में कोई परहेज़ नहीं होता। 
            ख़ैर,मैं अपनी बात निगोड़ी कोरोना से स्टार्ट किया था और वर्गभेद वर्णन के चक्कर में उलझ गया।सबसे अहम सवाल तो ये है कि देश में कोरोना को हवाई रास्ते से ससम्मान लाने वाले'भद्रजन' आख़िर कौन थे? उन मेज़बानों का आखिर क्या हुआ जो मेहमान कोरोना को इतने बड़े देश में लाकर रास्ते पर छोड़ दिया है?कोरोना को लाने वाले चालाक लोग तो बच निकले और चंगुल में फंस गई है देश की भोली-भाली जनता।ये कोरोना भी ऐसी ढीठ मेहमान है कि एक बार आने के बाद जाने का नाम नहीं ले रही है।आदरणीय शरद जोशी जी ने शायद कोरोना जैसे निपट चिपकू मेहमान के लिए ही अपना लेख "तुम कब जाओगे अतिथि ! लिखा रहा होगा। कोरोना दुष्टा ने तो हमारे अपनों में ही बड़ी चतुराई से फूट डालने का काम कर रही है। कोई अपने घर का सदस्य ही क्यों न हो यदि एक बार छींक मार दे तो हम उसे बड़ी संदेह भरी नज़रों से देखने लग जाते हैं।भले ही वह बेचारा नाक में मच्छर घुस जाने के कारण छींक मारा हो।हम इस चिपकू मेहमान के डर से दरवाज़े पर कुंडी लगाकर घर में ऐसे घुसे रहते हैं कि कहीं कोरोना हमारे घर में दस्तक़ न दे जाए। दूधवाला भी घर की घंटी बजाता है तो यह शंका होने लगती है कि कहीं यह हरक़त कोरोना का तो नहीं है।कुलमिलाकर हम अपने ही घर में कैदियों की तरह डरे-सहमे जैसे-तैसे दिन काट रहे हैं।इस समय लोग डर के मारे न्यूज़ चैनलों को लगभग देखना ही बंद कर दिया है।जो व्यक्ति रोज़ शाम में न्यूज़ चैनल पर डिबेट सुनने का आदी था अब वह उस समय में भी सीरियलों और फिल्मों के चैनल देखकर ही दिन बिता रहा है।मनोरंजन चैनल भी अपने ब्रेक को 'कोरोना ब्रेक' कहकर डराने लगे हैं।इसी बीच दूरदर्शन चैनल ने मौका देख ज़ोरदार चौका मारा है।जहाँ एक ओर रामायण-महाभारत दिखाकर डरे -सहमे लोगों में धार्मिकता और आत्मविश्वास को ज़िंदा रखने का काम किया है वहीं दूसरी ओर अपनी लूटी-पीटी टी आर पी को भी पटरी पर ले आया है।
           कवियों और लेखकों को जैसे अचानक नया विषय मिल गया है।वे कोरोना पर कविता ,कहानी, लेख आदि लिखकर खूब कलम चला रहे हैं।पूरा साहित्कार बिरादरी वही पुराने विषयों कश्मीर,अनुच्छेद-370 ,एन आर सी और शाहीन बाग़ पर लिख-लिखकर बड़े बोर हो चुके थे।अभी हालात ऐसे हो गए हैं कि राजनीति में भी नए मुद्दों का टोटा लग गया है।राजनेताओं का मुंह खुजला रहा होगा कि उन्हें आख़िर पैर खींचने और कीचड़ उछालने जैसे शुभ अवसर कब मिलेंगे।वे मन ही मन कोरोना बैरी को यह सोचकर कोस रहे होंगे कि उसने सारे मुद्दों को दबाकर ख़ुद अकेले अहम मुद्दा बने बैठी है। 
          कोरोना का दुःसाहस तो इतना बढ़ गया है कि अपने प्रताप से देशव्यापी लॉकडाउन तक करवा दी है फिर भी मानने को तैयार नहीं है।देश में सभी जगह ताले लग चुके हैं।कोर्ट बंद है,दफ़्तर बंद है,दुकानें बंद है,मोटर-गाड़ी बंद है,आना-जाना बंद है यहाँ तक लोगों की बोलती भी बंद हो गई है।रोड पर पुलिस वाले भी बात नहीं कर रहे हैं ज़रूरत के मुताबिक बस डण्डा चमका रहे हैं।अस्पताल में डॉक्टर केवल इशारों से काम चला रहे हैं।अब तो ज़बान की कोई क़ीमत ही नहीं बची है उसकी क़ीमत लगभग माइनस पर जा चुकी है।अब सड़कें भी बिलकुल बेआवाज़-सूनी हो गई हैं जिसके किनारे-किनारे कभी रेहड़ी, गुमटी, खोमचे और ठेलावालों के पास गरमी की शाम में गुपचुप, पिज़्ज़ा, बर्गर, चाउमीन और मंचूरियन का लुफ़्त उठाते लोगों की भीड़ वाली रौनक बनी होती थी वह गायब हो चुकी है।
           कोरोना ने दिल्ली जैसे महानगरों में रोज़ की कमाई कर रोज़ खाने वाले मज़दूरों का जीना हराम कर रखा है।फैक्टरियों के बंद हो जाने पर काम से हकाले गए मजदूर रातोंरात सड़क पर आ गए हैं।दरबदर भटकते इन मजदूरों को जैसे कोरोना से कोई भय ही नहीं है।ये खुलेआम बड़े आराम से सड़कों पर 'सोशल डिस्टेंसिंग' जैसे आयातित शब्द से अंजान और 'लॉकडाउन' का मख़ौल उड़ाते हजारों की झुण्ड में दिखाई पड़ते हैं। सच तो यही है कि इन मज़दूरों के लिए पापी पेट के सवाल और भूख रूपी वायरस से लड़ना ही सबसे बड़ी चुनौती है जिसके सामने कोरोना की चुनौती छोटी नज़र आती है।
            दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक चीज़ के लिए कोरोना को जरूर धन्यवाद कहना चाहिए वो ये कि दिल्ली के प्रदूषण को दूर करने एवं आसमान पर छाए धूएं के ग़ुबार को कम करने के लिए गाड़ियों को ऑड-इवन चलाने जैसे जतन ख़ूब किए पर पसीने छूट गए लेक़िन धुएं कम नहीं हुए। वहीं कोरोना के आशीर्वाद से मात्र इक्कीस दिन का लॉकडाउन करना पड़ा  और देखते ही देखते बीमार पर्यावरण का स्वास्थ्य एकदम से चंगा हो गया है।गंगा और यमुना को अपना साफ पानी देखकर यक़ीन ही नहीं हो रहा है कि यह उसका ही पानी है।दोनों को यह याद नहीं कि आखिरी बार इतना साफ़ पानी कब देखा था।
              जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की विविधता वाले इस देश को कोरोना से यह तो जरूर सीखना चाहिए कि आदमी सब एक समान होता है।हम बेवज़ह भेदभाव और अलगाव की बेकार बातों में पड़े होते हैं। कोरोना को देखो वह कैसे सभी जाति और धरम वालों को बिलकुल समान भाव से निपटा रही है।हम मान गए कोरोना तुमने साबित कर दिया है कि तुम्ही सच्ची समदर्शी हो"समदर्शी नाम तिहारो।"
              हमारे देश का बाज़ार चीन से बनी हुई चीज़ों से भरी पड़ी है।चायनीज मोबाईल, चायनीज खिलौने, चायनीज इलेक्ट्रॉनिक गुड्ज़, चायनीज लाइट्स-झालरें, चायनीज फटाके-फुलझड़ियां आदि आदि बड़े धड़ल्ले से बेचे और ख़रीदे जाते रहे हैं।इतना ही नहीं चायनीज फूड और चायनीज मसालों के इतने दीवाने हो गए हैं कि हम अपने देशी खानों को भूलते जा रहें हैं।हमें हर चीज में चायनीज माल प्रयोग करते देख वक़्त ने उपहार स्वरूप बीमारी भी चायनीज दे दिया है। यह बताने की जरूरत नहीं कि चीन कितना दगाबाज़ मुल्क़ है जो पूरी दुनियां को कोरोना में झोंक दिया है और खुद स्वान्तः सुखाय में लिप्त हो गया है।
           यूं तो कोरोना ने  सारे महाद्वीपों पर अपने पांव जमा लिए हैं फिर भी अमेरिकी और योरोपीय उन देशों के नाक पर दम कर रखी है जिन्होंने विकसित राष्ट्र होने का तमगा पहन रखा था।कोरोना के वार से अमेरिका,इटली, स्पेन, ब्रिटेन जैसे दंभी देशों की हेठी निकलकर बाहर आ गई है।अपने ज्ञान-विज्ञान और आर्थिक विकास पर इतराने वाले सारे शक्तिशाली देश छोटी-सी कोरोना जो ढंग से दिखाई भी नहीं देती के सामने असहाय दिखाई पड़ रहे हैं।
            धार्मिकों ने भी अपने सारे धार्मिक क्रियाकलापों पर कुछ दिन के लिए विराम लगा दिया है।पुजारियों, मालवियों और पादरियों की दुकानें चल नहीं रही है।हालात देखकर उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है उन्हें लग रहा है कि कहीं लोगों के मन से धार्मिकता ही न उठ जाए । कहीं ऐसा हुआ तो उनका तो व्यवसाय ही बंद हो जाएगा।मन ही मन सोच रहे होंगे कि "हम हैं तो निठल्ले कोई काम करने की आदी भी नहीं हैं फिर करेंगे क्या ? 
                  ऐसे डरे-सहमे,हताश-निराश और उदासी के इस आलम में प्रधानमंत्री जी देश की जनता को बार-बार संदेश का कैप्सूल दे रहें हैं।उन्हें यह विश्वास है कि उनका यह संदेश जनता में एनर्जी सोर्स की तरह 'सप्लीमेंट्री फ़ूड' का काम करेगी।जनता बड़ी कृतज्ञता से घंटी-थाली बजाकर और दीये-मोमबत्ती जलाकर अपने एनर्जी लेबल का सबूत भी दे रही है।इस बीच फेसबुकी और वाटसेपी ज्ञानियों द्वारा ख़ूब ज्ञान और उपदेश बांटा जा रहा है।वही-वही मैसेज घूम फिरकर बार-बार पढ़ने और सुनने को मिल रहा है कि "घर में रहिये, सुरक्षित रहिये।" इतने बार याद दिलाने से कभी-कभी ख़ुद पर भी भ्रम हो जाता है कि कहीं मैं सचमुच घर से बाहर तो नहीं आ गया हूँ।
                    बहरहाल यह बड़ी कठिन परीक्षा की घड़ी है। इस घड़ी में हमारे संकल्प और संयम दोनों को खरा उतरना होगा। वैसे तो हम भारतीय विपरीत और कठिन परिस्थितियों में भी हास्य निकाल लेने की कला में माहिर होते हैं।बस कुछ दिन और कमरों में रहे ताकि घरवाली की यह शिकायत भी दूर हो जाए कि "आप तो जी हमेशा बाहर रहते हो,घर में रहते ही नहीं।" इस भौतिक संसार में हर चीज़ क्षणभंगुर है,अस्थाई है,परिवर्तनशील है,आनी-जानी है अतः यह तय मानिए जो कोरोना संकट बनकर आई है वह एक दिन जरूर जाएगी भी..। तब तक बस यही दोहराते रहिए--"तुम कब जाओगी कोरोना !?"
                          -- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
                               9755852479




















एक समय था जब लोग जंगलों में भटकते हुए जीवन बिताते थे।वे गुफ़ाओं में रहते थे।वे जंगली कन्दमूल, फल -फूल, पत्तियां आदि खाकर पेट भरते थे।यदा-कदा जंगली जीवों का शिकार करके भी खा लेते थे।
                हमारे पूर्वज आदिमानव कहे जाते थे ।डार्विन ने हमें बंदरों का वंशज कहा है।

ग़ज़ल

फूलों,पत्तों और परिंदों से जुदा शज़र है।
बड़ा ही तन्हा-तन्हा लगता ये शहर है।1।
ये मुफ़लिसी और बदहाली मज़मून नहीं
वो मोहब्बतों और आशिकों का शायर है।2।
ऊँची-ऊँची इमारतें अब सज गईं हैं वहाँ
उजड़ गईं कई आशिया ये बात दीगर है।3।

यूं खीझ और गुस्सा भरकर बैठे क्यूँ हो
निकालो भी  उसकी ज़रूरत बाहर है।5।


कुछ कहा नहीं पर जान लिया।
चुप था  सहमति मान लिया।1।
समय रहते अपनों को-गैरों को
अच्छा हुआ पहचान लिया।2।
मिलेगी मंजिल-ए-कामयाबी
जब एक बार  ठान लिया।3।


आज सारा शहर  वीरान लगा दिनभर- 65(22.03.2020)
-------------------------------------------------------------।Kके---/
सूना-सूना-सा आसमान लगा दिनभर
आज सारा शहर  वीरान लगा दिनभर।।1।
रोज की भीड़भाड़ वाले इस शहर में
सन्नाटों का  ही  दुकान लगा दिनभर।2।
चुप्पी में सिमटा हो जैसे सारा आलम
ख़ामोश सारा मकान  लगा दिनभर।3।
हर दरवाज़े पर तन्हाई देती रही दस्तक़
मग़र ताले में कैद ज़बान लगा दिनभर।4।
बड़ी मुश्किल है  चहारदीवारी में रहना
ज़र्रा-ज़र्रा भी  परेशान लगा दिनभर।5।

रिश्ते तारीख़ नहीं जो रोजाना बदलो - 64
--------------------------------------------------/
बड़े बेअसर हैं  ये गाने, गाना बदलो।
उबने से पहले अपना ठिकाना बदलो।1।
वक्त के साथ जो खुद  न बदला कभी
सोए-सोए कहता है  ज़माना बदलो।2।
मिल ही जाते हैं सारे पहचाने हुए लोग।
चाहे जितने बार भी मयख़ाना बदलो।3।
मोहब्बत में बंदिशे  अब भी है क़ायम
आशिकों के ख़िलाफ़ परवाना बदलो।4।
सोच बदलो  रास्ते बदलो  खुद बदलो 
रिश्ते तारीख़ नहीं जो रोजाना बदलो।5।

कि ख़्वाहिश मेरी बढ़ गई तुझे देखने के बाद.. 63
----------------------------------------------------------/
जहीन हो सच में  पता चला  मिलने के बाद।
कि ख़्वाहिश मेरी बढ़ गई तुझे देखने के बाद।1।

कदम से कदम मिलाकर चले थे साथ-साथ
कि ज़िन्दगी ठहर गई  ज़रा रूकने के बाद।2।

जब तलक जिंदादिली रही थकन जाती रही
कि ज़िस्म से रूह निकल गई थकने के बाद।3।

किसी की मज़बूरियों को देखकर जो हँसा था
कि फिर न हँसा कभी इक बार हँसने के बाद।4।

गर सुनना चाहे तुझे इसमें कानों का क्या क़सूर
कि लग गई लत तेरी लफ़्ज़ों को चखने के बाद।5।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479


धीरे-धीरे बोलो अभी-अभी सोया है - 62(07.012020)
---------------------------------------------------------------------/
धीरे-धीरे बोलो अभी-अभी सोया है।
सिसकी देखो सोने से पहले रोया है।1।
जब भी देखो  बड़ा बेचैन लगता है
न जाने उसने आख़ीर क्या खोया है।2।
लुटा दी जिसने अपनी खुशियां सारी
दामन अपना अश्कों से भिगोया है।3।
हिस्से में अपने  केवल गम लेकर
ज़ख्म ए दिल आंसुओं से धोया है।4।
फूलों की बाग सजाया था जिसने
काँटों की सेज पर आज सोया है।5।



सोया हुआ शख़्स महज़ लाश होता है  - 61(05.2020)
----–-------------------------------------------------//
मेरे अकेले में भी कोई आसपास होता है।
तुम नहीं हो पर तुम्हारा आभास  होता है।1।
बिखर ही जाता है चाहे कितना भी संवारो 
बस खेलते  रहो जीवन एक ताश होता है।2।
जरूरतमंद तो आ ही जाते हैं बिना बुलाए
आपकी जरूरत में आए वही ख़ास होता है।3।
दिनभर भीड़ में शामिल होने के बाद रोज
मन मेरा हर शाम  जाने क्यूँ उदास होता है।4।
जागो उट्ठो और नए जीवन का आगाज़ करो
वरना सोया हुआ शख़्स महज़ लाश होता है।5।


हम तो केवल उनके बयानों में रहे - 60 (08.12.19)
--------------------------------------------------/
हम जब तक रहे बंद मकानों में रहे।
वे कहते हैं हम उनके ज़बानों में रहे।1।
उनके लिए बस बाज़ार है ये दुनियाँ
गिनती हमारी उनके सामानों में रहे।2।
मुफ़लिसी हमारी तो गई नहीं मगर
हमारी अमीरी उनके तरानों में रहे।3।
जो बड़े जाने-पहचाने लगते हैं अब
कभी हम भी उनके बेगानों में रहे ।4।
उसने घास नहीं डाली ये और बात है
कभी हम भी उनके दीवानों में रहे।5।
पूछो मत हमारे हालात की हकीकत 
हम तो केवल उनके बयानों में रहे।6।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479

मजदूर  --59 (12.11.19)
---------------------------------------------/
हमारे सर पर ये जो आसमान है।
हमारे लिए बस यही मकान है।1।
बड़ी मेहनत से मिलती है रोटी
तुम्हारे लिए भले ही आसान है।2।
दिनभर बहाते हैं खून- पसीना
हमारा तो मेहनत ही भगवान है।3।
साथ  हमारे नहीं हैं कोई और 
बस हम हैं और हमारा ईमान है।4।
जानवरों से भी गए गुजरे हैं हम
उन्हें नहीं पता हम भी इंसान है।5।
-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
     9755852479

चंद अल्फ़ाज-58  (21.10.18)
-----------------------------------------------
तेरे चेहरे में जो दिखती ख़ुद्दारी है।
बता तूने नक़ल किसकी उतारी है।1।
तेरी हुकूमत थी वो  तेरा दौर था
खामोश रहना,अब उसकी बारी है।2।
इश्क़ किए  तो कसूरवार हो गए
दिल लगाया  ये ग़लती हमारी है।3।
कुछ आग थी, कुछ शोले भी थे
अब कहीं नही,दिखती चिंगारी है।4।
पीया था इक बार जाम ए इश्क़
अब तलक नहीं उतरी ख़ुमारी है।5।
----- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
       9755852479

ग़ज़ल - 57 (27.09.19)
---------------------------------------/
आप जिसे कलाकार कहते हैं।
हम उसे   चाटुकार कहते हैं।1।
थूकने लायक है उसके काम सारे
आप उसे  नमस्कार कहते हैं।2।
जो तुम तारीफों के पुल बाँधते हो
हम उसे   धिक्कार कहते हैं।3।
होती है सरेआम गुंडागर्दी रोज
आप उसे अधिकार कहते हैं।4।
हम सिरे से नकार देते हैं अक़्सर 
आप उसे स्वीकार कहते हैं।5।
बस वोट के लिए है ये जनता
इसे आप सरोकार कहते हैं।6
जैसा लिखे बस वैसा ही दिखे
सच्चा कलमकार कहते है।7।


ग़ज़ल - 56  (25.09.19)
--------------------------------------------------/
इक बार ज़रा तुम ही सोचकर देखो।
जानना है मेरा हाल तो लौटकर देखो।1। 
खुशी सिर्फ जीतने से ही नहीं मिलती।
अपनों के लिए  कभी हारकर देखो।2।
बात-बात पर आँखें दिखाना ठीक नहीं
दिल जीतना है तो आँखें चार कर देखो।3।
रूठने-मनाने का इक अलग मजा है।
मन से शिक़वे सारे निकालकर देखो।4।
ये गृहस्थी इतनी भी आसान है नहीं
दो दिन बच्चों को संभालकर देखो।5।




ग़ज़ल-55   (22..09.19)
--------------------------------------------/
आंखों के सामने था, खो गया।
शायद मिलेगा दोबारा जो गया।1।
बता क़िस्मत पर तूने  रोया क्यूँ ।
आँसूओं ने लिखा सारा धो गया।2।
माना कि मंज़िल तो करीब  थी ।
यूँ रास्ते पर क्यूँ भला सो गया।3।
अपनी पोल खुद खोल दी उसने
ली थी शायद जियादा हो गया।4।
जो बैठ गए गर यूँ मायूस होकर
समझो सूरज उसका सो गया।5।

गजल-1
--------------
उसके पास जन्नत का सुख है
हमारे लिए आसमाँ और जमीं है।
उसने खोया आँखों का तारा
पर तेरी आँखों में कहां नमीं है?
हम तो भैंसों के खानदान हैं
यहाँ अक्लमंद सिर्फ़ वही है।
तुम तो बस चिल्लाते ही रहो
यहाँ उसका कहना बस सहीं है।
वह डींगे तो बहुत हाँकता है
पूछो तो जवाब में बस नहीं है।
कहा ,सच बोलने के लिए उसे 
जमा उसके  मुँह में दही है।
स्वर्ग-नर्क की बातें फिजूल है नरेन्द्र
सब फैसला तो बस यहीं है।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र)
20.10.18--7.20am

गजल-2
--------------
समाज सेवा से फुर्सत तो निकाला  करो
कभी बूढ़े माँ-बाप को भी वक्त दिया करो।
दुसरो के बनाए रास्ते पर खूब चलते रहे
थोड़ा जोख़िम ख़ुद भी तो लिया करो।
प्रवचन, भाषण और व्याख्यान रोज देते रहे
कभी खुद भी तो अमल किया करो।
मुर्दों की तरह चुप रह गए ऐ बेरहम!
कभी जिन्दों के मानिंद भी जिया करो।
खूबसूरत दुनियाँ में रहने वाले रहनुमाओं
जिंदगी के ज़हर ख़ुद भी तो पिया करो।
लतीफ़े और क़हक़हे सुनाओ मत नरेन्द्र
अच्छा होगा किसी के जख्मों को सिया करो।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र)
20.10.18--10.50am

गजल-3
–------------
तेरी हर शर्तें तो मानी थी मैंने
फिर भी ये तकरार क्यों है?
भुला दी उसने तुझे फिर भी
ऐ दिल! तू बेकरार क्यों है?
चारों ओर नफ़रतों की बाढ़ है
फिर तुझमें इतना प्यार क्यों है?
खड़ा मजबूरियों का दीवार फिर
फाँदने की इतनी दरकार क्यों है?
अजीब है मोहब्बत का ये ढंग
इनकार में भी इक़रार क्यों हैं?
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र)
21.10.18--9.36am

माँ की याद में..........
(हाल ही में 21अक्टूबर,2018 को माँ जी के आकस्मिक निधन पर)
ग़ज़ल-4
----------------------------------------
अचानक बिगड़ी तबीयत, सँभल न पाई माँ
हो गए हम निराधार,जब तुम चली गई माँ।1।
पल भर न देख पूछ्ते,कहाँ गई है माँ ?
किसे पुकारे बार-बार, जब तुम चली गई माँ?2
कितना मुश्किल है जीना,तेरे बिन माँ
हुआ दुख अपार, जब तुम चली गई माँ।3।
जीवन के हर मोड़ पर, राह दिखाती थी माँ
जीवन हुआ तार-तार,जब तुम चली गई माँ।4।
आ रही दिवाली पर, तुम  साथ नहीं हो माँ
कैसे मनाएँ त्यौहार,जब तुम चली गई माँ।5।
आँखों में है तैरती, बस तेरी ही तस्वीर माँ
हुआ मन बेज़ार, जब तुम चली गई माँ।6।
कितनी खुशियां-कितना सुकूँ, तेरी आगोश में माँ
लुट गया वह संसार, जब तुम चली गई माँ।7।
नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
24.10.10--12.05 am

गजल-5
------------------------------------------
गांधी के रास्ते पर हैं हमारे ये नेता
फिर ये इतने दाग़दार क्यों हैं?
विकास की योजनाएं हालांकि हैं कई
फिर समस्याओं की इतनी अंबार क्यों है?
भूखें ही मर जाते हैं अपने कई लोग
फिर इतनी संपत्ति बेशुमार क्यों हैं?
नौकरियां हैं भरमार उनके आंकड़ों में
फिर आज इतने बेकार क्यों हैं?
स्वच्छता की मुहिम तो खूब चली
फिर गंदगी की इतनी भरमार क्यों हैं?
जनता हो गई है अब नाउम्मीद
आखिर देश में सरकार क्यों है?
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र)
21.10.18--9.36am


पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे बेरोजगार
खेलोगे कूदोगे तो मिलेगा दौलत,शोहरत और रोज़गार।।

स्वागत है आप सबका विदाई की इस बेला में।
आना और जाना सच है इस दुनियाँ के झमेला में।।

भरपुर संपदा जहां धन-धान्य, खनीज और वन ।
संमृद्ध लोकसंस्कृति की धरती छत्तीसगढ़ को नमन।।

ग़ज़ल-6
------------------------------------------
अपनो को बंट रही थी रेवड़ी
भाई साब लेने में देर हो गए।1।
घर में चैंपियन बने फिरते थे
बाहर जाकर ढेर हो गए।2।
घूमते थे दुम दबाए जो
अपनी गली में शेर हो गए।3।
सबरी की भक्ति की शक्ति देखो
छप्पनभोग जूठे बेर हो गए।fc4।
हमने जो बोला सच नरेन्द्र
उनके लिए अंधेर हो गए।5।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 11.11.18)

ग़ज़ल-7
-----------------------------------------------
छीन ली हमारी सारी खुशियाँ
जिसके ख़ातिर गम के आँसू पिए।1।
घुट घुटकर मरते ही रहे
ताउम्र जिसके खातिर जिए।2।
हर बेवफ़ाई को स्वीकारा हमने
वफ़ा के नाम पर जो भी उसने दिए।3।
उठा लिया जोख़िम मोहब्बत ख़ातिर
उसके सारे कलंक सर अपने लिए।4।
रात को दिन तो दिन को रात कहा नरेन्द्र
उसकी खुशी ख़ातिर क्या क्या नहीं किए।5।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 12.11.18)

ग़ज़ल-8
-----------------------------------------
अब रिश्तों की कद्र कहाँ
खुदगर्जी की बाज़ार है।1।
हाथों में हथियार सबके
खाली पड़े औज़ार हैं।2।
जिदों की होती बेईज्जती
इबादत पाते मज़ार है।3।
छोड़कर चली गई ताउम्र के लिए
रोया दिल ज़ार-ज़ार है।4।
जानता हूँ वापस नहीं आएगी
फिर भी इंतिजार है।5।
न जाने होगा क्या नरेन्द्र
आज फिर मन बेज़ार है।6।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 13.11.18)

ग़ज़ल-9
---------------------------------------------------
खुद को नहीं जनता को आजमाते हैं
याद उन्हें हम पाँच साल बाद आते हैं।1।
जो मिली जीत दहाड़ते है शेर से
मिली हार तो मेमने से मिमियाते हैं।2।
रंग बदलना तो कोई इनसे सीखे
इनके आगे गिरगिट भी शरमाते हैं।3।
मख्खन से भरे हैं राजनीति के रास्ते
हर राजनेता को चापलूस ही भाते हैं।4।
वोट के लिए हाथ जोड़े-जोड़े आते हैं
जीतने के बाद बस नजरें चुराते हैं।5।

ग़ज़ल-10
-----------------------------–---------
अक़्ल है साहस है जज़्बा भी है
खड़ा जंग के मैदान में, पर हथियार नहीं है।1।
देश है समाज है परिवार भी है
रहता है तन्हा,दिल में प्यार नहीं है।2।
दौलत है शोहरत है इज्ज़त भी है
ग़म बांट सके,ऐसा सच्चा यार नहीं है।3।
भोले हैं समझदार हैं सच्चे भी हैं
लोगों को बांट दे,हम इतने होशियार नहीं हैं।4।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 16.1118)

ग़ज़ल-11
-------------------------
ये वक्त नहीं है बिखरने के
तरकीबें हैं हौसला रखने के।1।
यूं न बैठ,कोशिशें कर
ये वक़्त है निखरने के।2।
चल ज़रा संभल-संभलकर
कई रास्तें हैं गिरने के।3।
वक़्त को यूं न ज़ाया कर
आएंगे दिन फिरने के।4।
रहो तो बस मज़े में रहो
ठिकाना कहां मरने के।5।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 22.11.18)

ग़ज़ल-12
------------------------------------
पढ़ लिखकर ख़ूब, अंग्रेजी में बतियाने लगे
बात करने में अपनों से कतराने लगे।1।
बिगड़ने लगी है सेहत मौसम की
पूस में ही हवा गरमाने लगे।2।
वक़्त के साथ कैसे बदला ये मिजाज़
बेटा बाप को ही आज़माने लगे।3।
आस्तिक नहीं स्वार्थ के पूजारी हैं वे
धरम के नाम पर,जो लोगों को भरमाने लगे।4।
पूछे जो उनसे,उनके कामों का हिसाब
बस बातों ही बातों में बहलाने लगे।5।
बाप के पैसों को खर्चने वाला बेटा
ज़िन्दगी से दो-चार हुए तो अकल आने लगे।6।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 13.11.18)
________________________________________

ग़ज़ल-13
----------------------------------------
वे बड़े ही हमदर्द नज़र आने लगे
ये तो बस चुनावी बिसात है।1।

वह ज़बान से ही तारे तोड़ लेता है
उसकी बस इतनी औक़ात है।2।

उसे शेर का मतलब मालूम नहीं
फिर भी कहता,वाह क्या बात है।3।

उजाले से रौशन हैं उनकी रातें
हमारे हिस्से में दिन भी रात है।4।

(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 28.11.18)
__________________________________________

ग़ज़ल-14
----------------------------------------/
खण्डहर हो गया है मगर शान बाकी है।
यादों में आज तलक वो मकान बाकी है।1।

संभलकर ज़रा नक़ाब है इन चेहरों पर
घूम रहे दरिंदो की अभी पहचान बाकी है।1।

इंसानियत यूं ही होती रहेगी शर्मसार
जब तक ज़िंदा एक भी हैवान बाकी है।2।

जीतेंगे हरेक जंग,बेईमानी के ख़िलाफ़
तेरे मेरे दिलों में जब तक ईमान बाकी है।3।

तुम क्या गई, बहार चली गई
खूबसूरत इस चमन में,बस वीरान बाकी है।4।

हार मान लूँ ,मेरी ये फ़ितरत नहीं
फिर खड़ा होऊंगा, अभी जान बाकी है।5।

(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 29.11.18)

ग़ज़ल-15
----------------------------------------------------
यहां तन्हाई है बस तन्हाई ही तन्हाई है
चाहा जिसे उसकी आज सगाई है।1।
दर-दर भटका और बस भटकता ही रहा
ताउम्र उसने ठोकर ही ठोकर कमाई है।2।
फ़ना हो गया था जिसके इश्क़ में 
क़ातिल है वही निकली हरजाई है।3।
मत पूछो हाल मोहब्बत का है मारा
अब उसके हिस्से में बस तन्हाई है।4।
जिसकी ख़ुशी ख़ातिर बेच दी अपनी ख़ुशी
उसने हमें बस रूलाई ही रूलाई है।5।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र 4.12.18)
____________________________________

ग़ज़ल-16
-----------------------------------------
डरे-सहमे जो खुद रहते थे
वही आज हमें डराते हैं।1।
बेचकर सारी शर्मो हया
जाने क्यूँ आज शर्माते हैं।2।
कालिख थी जिनके चेहरों पर
हमें आज आईना दिखाते हैं।3।
बीत जाने के बाद'कल' 
फिर आज नहीं आते हैं।4।
साथ बिताए हर वो पल
अब ख्वाबो में सताते हैं।5।
_____________________________________

ग़ज़ल-17
---------------------------------
छिड़ी है आर या पार करने की बहस
अरे ये तो बस ज़ुबानी जंग है।1।
यकीन ही नहीं होता अब किसी जुमलों पर
अरे ये तो बस सियासी रंग है।2।
मदद के समय नहीं मिलेंगे ये हमदर्द
अरे ये तो बस तस्वीरों में ही संग हैं।3।
मरने का ज़रा भी ख़ौफ़ नहीं इन्हें
अरे ये तो अपनी ज़िन्दगी से ही तंग हैं।4।
बेगुनाह भी साबित होते हैं यहाँ गुनहगार
अरे ये तो फ़ैसले का रिश्वती ढंग है।5।
___________________________________________

ग़ज़ल-18
------------------------
कैसे किया होगा यकीन ही नहीं होता
चेहरे से वे तो,बड़े ही मज़हबी दिखते हैं।1।
वहां सड़ते अनाज और भोजन की बर्बादी
बच्चे यहां भूख में तड़पते और विलखते हैं।2।
ज़ुल्म हुआ तेरे साथ,ये तो होना ही था
रोज़ सियासतदानों की करतूतों पर लिखते हैं।3।
तारीख़ें तो बदलती रही,पर हादसे नहीं बदले
इन हादसों से आख़िर क्यों नहीं सीखते हैं।4।
_______________________________________

ग़ज़ल-19
-------------------------------/
थोड़ा चैन की सांस तो लिया करो
सिवाय बोलने के कुछ तो किया करो।1।
हर वक़्त अपने में मसरूफ़ रहते हो
कभी याद हमें भी  तो किया करो।2।
जुबां से नहीं कह सकते गर
इशारा आँखों से  तो किया करो।3।
कदम चूमेगी क़ामयाबी भी मग़र
मन से ज़रा कोशिश तो किया करो।4।
करते हो दूसरे का हौसला अफ़जाई
थोड़ा हौसला ख़ुद भी तो किया करो।5।

ग़ज़ल-20   (18.12.18)
---------------------------------/
गुजरा वो पल, पल-पल याद आने लगे
आसमान में जब तारे टिमटिमाने लगे।1।
लोग मरने लगे बला की उस खूबसूरती पर 
चमन में ख़ुद पर, फूल भी शरमाने लगे।2।
लोग पहचाने भी नहीं,वो गर्दिशों के दिन थे
चार पैसे क्या आ गए,फिर आने-जाने लगे।3।
दहशत, मौत उसके लिए साधारण बात थी
आई ख़ुद की बारी तो गिड़गिड़ाने लगे।4।
वह मौन साधे बैठा रहा,लोग चिल्लाते रहे
जब लोग मौन हुए तो ख़ुद बड़बड़ाने लगे।5।
देखो ज़रा, बेमौसम ये कैसी बरसात आ गई
गड़बड़ देख हमें यहां,मौसम भी गड़बड़ाने लगे।6।

ग़ज़ल-21  (18.12.18)
---------------------------------------------------/
यहां कहीं भी आग नहीं,सिर्फ़ धुँआ ही धुँआ है
बुझी पड़ी हैं मशालें, पर जलते लोग हैं ।1।
खाना नहीं उस दिन होता है रोज़ा और उपवास 
महज़ दो रोटी के लिए बिलबिलाते लोग हैं।2।
मंदिर-मस्जिद कुछ नहीं, है मज़हबी सियासत 
मज़हब के नाम पर ख़ून बहाते लोग हैं ।3।
अमिट दास्तां है, सरज़मी हिंदुस्तान की 
यहां अपने मुक़्क़द्दर  पर इतराते लोग हैं।4। 
मिला ईमानदारों को ईमानदारी का ऐसा उपहार 
ईमानदारी से भी अब घबराते लोग हैं।5।

ग़ज़ल-22   (20.12.18)
-------------------------------------------/
किया सब तेरे कहने पर
मुझे अब यूं दोषी न बना।1।
है ज़न्नत यह धरती
इसे अब यूं जहन्नुम न बना।2।
कोई काम होता नहीं तुमसे 
अब हजार यूं बहाना न बना।3।
रहने दे आदमी को आदमी 
पूजकर यूं देवता न बना।4।
इश्क़ में भूल जाऊँ औरों को
इतना भी दीवाना न बना।5।
थाम लो ज़रा होश का दामन
घर को यूं मयख़ाना न बना।6।
आएंगे काम किसी मोड़ पर
अपनों को यूं पराया न बना।7।

ग़ज़ल-23  (22.12.18)
--------------------------------------------/
कोई बुरा मान जाए कभी ऐसा काम न करो
ये लोग हैं,पर्दे में करो इस तरह सरेआम न करो।1।
जो हकीकत मेरी है इसमें कुछ-कुछ तेरी भी  है
अकेले बस मुझे ही इस तरह बदनाम न करो।2।
ख़ुशी हो या हो गम, बस एक ही यार है सच्चा
साक़ी पीने भी दो इस तरह ख़ाली जाम न करो।3।
कर लो, जितना करोगे  मिलेगा बस उतना ही
बड़े तेज़ है वक़्त के पाँव इस तरह आराम न करो।4
इश्क़ से बढ़कर दूसरा, कोई मज़हब ही नहीं होता
यारों इश्क़ में कभी  अल्लाह या राम न करो।5।

ग़ज़ल-24  (23.12.18)
------------------------------------------------/
ये जिस्म तो होगा  पर दम न होगा
साथ तुम रहो, कोई गम न होगा।1।
आने न दो मोहब्बत में कोई दरार
बढ़ गए फ़ासले,फ़िर कम न होगा2।
हमेशा करो ख़ुद पर इतना ऐतबार
अपनों पर कभी फ़िर वहम न होगा।3।
ग़लती बेशक़ करो पर ज़्यादती न करो
रहमदिलों से भी फ़िर रहम न होगा।4।
काम छोड़ जो भागेगा मेहनत से दूर
साथ उसके कभी फ़िर करम न होगा।5।

ग़ज़ल-25   (26.12.18)
--------------------------------------------/
छोटी-छोटी बातों पर इस तरह बवाल न करो
समाधान भी बताओ केवल सवाल न करो।1।
लाज़िमी है ख़ुशी और ग़म ज़िन्दगी के दौर में
गुज़रे उन लमहों पर इस क़दर मलाल न करो।2।
दिल में गर सच्ची मोहब्बत है  माशूका के लिए
ख़ुद करो इश्क़ का इज़हार,क़भी दलाल न करो।3।
मज़हब के आड़ में हत्या को जायज़ ठहराने वालों
अपने स्वाद के लिए बेजुबानों का यूं हलाल न करो।4।
मिली है जो नियामत उस पर बेफिक्री से गुज़र करो
ज़रूरत से ज़ियादा जोड़ने का यूं जंजाल न करो।5।
धरती छोड़कर  चांद पर रहने की ख्वाहिश है तेरी
अपनों से बेगाने हो जाओ,इतना भी कमाल न करो।6।


ग़ज़ल -26        (31.12.18)
-----------------------------------------------------------
बरक़त  पर ख़ुद की पीठ थपथपाता है आदमी।
मुफ़लिसी में ख़ुदा को दोषी ठहराता है आदमी।।
मिले तारीफ़ और इनाम पर ज़ियादा ख़ुश मत होना
इक ग़लती पर, सौ-सौ सवाल उठाता है आदमी।।
रोजमर्रा की हालातों से जूझना आसान नहीं होता।
मौत से ज़ियादा जिन्दगी से घबराता है आदमी।।
ये करूँ की वो करूँ,फैसलों की कश्मकश है जिंदगी।
दो-दो जोड़ने के फ़ेर में,चार-चार लुटाता है आदमी।।
वक़्त भी है और पैसे भी है सैर-सपाटों के लिए।
बुजुर्गों के लिए ज़रा-सा ख़र्चने में जीचुराता है आदमी।।
सर पर भारी-भारी गट्ठे नहीं, है मजबूरियों की पोटली ये।
वरना ख़ुद का ही सामान उठाने में शरमाता है आदमी।।
यहां-वहां से नकारा  जब हो जाता है आखिरकार।
सियासत में फिर क़िस्मत  आज़माता है आदमी।।
कब से तलाश रही है रोशनी,अंधेरो से भरी ये आंखें।
उजाला मांगने पर आंखों को चौंधियाता है आदमी।।
वो आते-जाते मिलते थे,वो उनके गर्दिशों के दिन थे।
दिन फिरने के बाद  अपनों से कतराता है आदमी।।
अब यकीं नहीं होता मुहब्बत के किसी भी वादों पर।
पहले क्यूँ अपनाता है फिर क्यूँ ठुकराता है आदमी।।
(नरेन्द्र कुमार कुलमित्र)

ग़ज़ल-27   (07.01.19)
------------------------------------------/
आसमान यूं कभी झुकता नहीं
और ये वक्त कभी रुकता नहीं।1।
अचानक मुसीबत के आने पर 
तरक़ीब कोई भी सुझता नहीं।2।
बड़ी बेबसी है उम्र के ढलान पर 
हालचाल अब कोई पूछता नहीं।3।
चढा है इश्क़ का बुखार जब से
खाने में मन  कभी रुचता नहीं।4।
बड़ी कमज़ोर पड़ गई हैं आतें
अब तो पानी भी पचता नहीं।5।

गज़ल-28   (08.01.19)
----------------------------------------/
समय पर तुम कभी आते क्यों नहीं 
दर्द अपना हमें बतलाते क्यों नहीं।1।
तुम्हें घमंड है  अपने बड़े होने का
फिर बड़प्पन अपना दिखलाते क्यों नहीं।2।
सच तो तुम  बोल ही नहीं पाते
फिर झूठ बोलने में हकलाते क्यों नहीं।3।
माना तेरी नजरों में नाचीज़ हैं हम
ख़ुदा से ही सहीं  घबराते क्यों नहीं।4।
कितने हो बेदाग़ तुम्हे भी पता चलेगा
आईने के सामने कभी जाते क्यों नहीं।5।
गैरों के लिए कहते हो जिसे शर्मनाक तुम
ख़ुद ऐसी हरकतों से शरमाते क्यों नहीं।6।
असली मज़ा है दिलों से फ़र्क मिटाने में
इस मंत्र को कभी आजमाते क्यों नहीं।7।

ग़ज़ल-29    (11.01.19)
---------------------------------------------/
जरूरत में बुलाने पर आते नहीं कोई
पूछने पर रास्ता बताते नहीं कोई।1।
गुज़रे जिन रास्तों से शहीदे आज़म
उन रास्तों से अब गुज़रते नहीं कोई।2।
कहां खो गईं मुस्कराहटें और क़हक़हे
हो मातम तो भी अब रोते नहीं कोई।3।
अब रात में ही होने लगे हैं सारे काम
सुबह सूरज के साथ जागते नहीं कोई।4।
इससे अच्छा तो बेजुबान ही होते हम
अब जुबां की बात समझते नहीं कोई।5।

ग़ज़ल-30   (13.01.19)
---------------–-----------------------------/
ठीक वक़्त में सूरज निकलता है गांव में
आज भी दिन धीरे-धीरे  चलता है गांव में।1।
दिनभर लगातार कड़ी मेहनतों के बाद
आख़िरकार चूल्हा जलता है गांव में।2।
यहां न तो बाग-बगीचे  न ही सैर-सपाटे 
बस अपनों के बीच मन बहलता है गांव में।3।
छुट्टियों में शहर से अपने घर लौटने पर
दिल को बड़ा सुकूंन मिलता है गांव में।4।
अज़नबी भी पल में  अपने हो जाते हैं
दिलों मेंआज भी इतनी सरलता है गांव में।5।
चारों ओर फैली हुई हैं रंजिशें शहर में
एक विश्वास आज भी  पलता है गांव में।6। 

ग़ज़ल-31 (17..1.19)
---------------------------------------/
 बस सब्र कर फिर से वही सेहत मिलेगी मेरे भाई
कड़ी इम्तिहान के बाद फिर राहत मिलेगी मेरे भाई।1।
ये दुख ये पीड़ा गुज़रे  हुए दिनों में सिमट जाएंगे 
दूर नहीं वो वक्त जब सारी चाहत मिलेगी मेरे भाई।2।
पलकों में ही थाम लेना बहते हुए आंसूओं के धार को
बाहें फैलाई खुशी सहीं सलामत मिलेगी मेरे भाई।3।

ग़ज़ल-32    (26.01.19)
-----------------------------------------/
तितलियां चलीं गईं  बाग में बागबाँ नहीं है।
उड़ना चाहती है चिड़िया पर आसमाँ नहीं है।1।
है वो कौन सी मूरत और किसकी करूं इबादत 
घर के  इस मंदिर में अब कहीं भी  मां नहीं है।2।
किसी की न हुई  बैरी जिंदगी आज तलक
मौत से खूबसूरत और कोई रास्ता नहीं है।3।
रिश्ते निभाना तो क्या खूब  आता है उन्हें
सिवाय खुशी के गमों से कोई वास्ता नहीं है।4।

ग़ज़ल-33  
----------------------------------------/
मसला इश्क का कभी सुलझता नहीं।
ये बात हाले दिल कभी समझता नहीं।1।
रास्ता आगे का उसे बिलकुल नहीं पता 
फिर भी  कभी एक बार वो पूछता नहीं।2।
जिसके लिए हम फिक्रमंद हैं दिन-रात 
वह हमारे लिए कभी सोचता नहीं।3।
-------------------------------------------/
ग़ज़ल-34   एक पिता का दर्द (27.1.19)
ताउम्र जिसे संवारा मैंने।
सुना नहीं जब पुकारा मैंने।1।
मर मरकर कमाया जो भी  
बांट दिया वो सारा मैंने।2।
माना नहीं  एक भी बार
किया जो उसे इशारा मैंने।3।
किया तिरस्कार जी भरके
बचपन मे जिसे पुचकारा मैंने।4।
करता है हंगामा  हर बार
जब भी उसकी बात नकारा मैंने।5।
हर बार उसकी खुशियों के खातिर
बस अपना मन है  मारा मैंने।6।
-------------------------------------------/
ग़ज़ल-35   (29.01.19)
मैं तुमसे और तुम मुझसे कभी जुदा नहीं
सज़दा करता हूँ रोज पर तुम खुदा नहीं।1।
हर अदाएं फीकी है मासूमियत पर तुम्हारी
अदाओं की फ़ेहरिस्त में ऐसी कोई अदा नहीं।2।
देखकर आलम-ए-हुस्न में  ये सादगी तेरी
एक भी तो बता इस जहां में जो फ़िदा नहीं।3।
अब डूब भी जाने दो शराब -ए-इश्क के नशे में
देख लो मेरे हाले दिल में अब कोई परदा नहीं।4।
--------------------------------------------------------/
ग़ज़ल-36     (30.01.19)
इत्मीनान से सुने ऐसा कोई तो होगा
सुनकर समझे ऐसा कोई तो होगा।1।
ऊब चुका हूँ मैं अब उन सवालों से
फिर न पूछे ऐसा कोई तो होगा।2।
टूट चुकी है सारे  संबंधों की माला
आ फिर जोड़े ऐसा कोई तो होगा।3।j 
वही वही फिर वही वही किया सबने
वही फिर न करे ऐसा कोई तो होगा।4।
जब मैं तड़प जाऊं किसी के लिए
मेरे लिए तड़पे ऐसा कोई तो होगा।5।
फ़सानो में हकीकत का रंग भर दूं गर
मिल जाए मुझे ऐसा कोई तो होगा।6।न
-------------–-------------------------------------/

ग़ज़ल-37         (5.1.19)
पुराने रास्तों से   जब हम गुजरने  लगे
भूल गए थे जो वो फिर याद आने लगे।1।
यादों से उतर गया था उस नगमे का बोल
न जाने क्यूं आज फिर गुनगुनाने लगे।2।
मुहब्बत में घुली  वही आवाज सुनकर
आगे बढ़ते-बढ़ते पांव फिर रुकने लगे।3।
दिलो दिमाग में छाने लगी फिर वही यादें
लगा कि जैसे  वक्त वापस आने लगे।4।
यादों में ये इश्क की करामात तो देखिए
बयाबाँ दिल में  भी जज्बात भरने लगे।5।

ग़ज़ल-38 (10.02.19)
------------------------------------------------/
लौट के फिर  घर आऊँ ये जरूरी तो नहीं
निकला हूँ सफ़र में कहीं आख़िरी तो नहीं।1।
आजाद मुल्क का आजाद फनकार हूँ मैं
सिर्फ़ तारीफें ही लिखूं ऐसी मजबूरी तो नहीं।2।
कह भी दो अब तुम अपने मन की बातें
आख़िर तेरे मेरे दरम्यां इतनी दूरी तो नहीं।3।
इज़हारे मोहब्बत में क्या दिन और रात क्या
दौलते इश्क से बढ़कर कोई अमीरी तो नहीं।4।
हिन्दू मुसलमा के भेद  आज भी है कबीर !
पोशाक है मजहबी पर कहीं फ़कीरी तो नहीं।5।

ग़ज़ल-39      (28.02.19)
----------------------------------------------------/
रिश्तेदारों के बीच में अब तन्हा-तन्हा लगता हूँ
उनकी नज़रों में अक़्सर ख़फ़ा-ख़फ़ा लगता हूँ।1।
बदनाम हुआ सारे जहां में जिसकी वफ़ा के खातिर
यारों उनकी नज़रों में आज भी  बेवफा लगता हूँ।2।
यतीमों, मजलूमों की भरी है आवाज़ इन शेरों में
गुजरते हैं उनके लिए बस आम रास्ता लगता हूँ।3।
मेरे मशविरे के बाद लेते थे हर फैसले अब तलक
क्या करूं खयालों में उन्हें अब पुराना लगता हूँ।4।
है कश्मकश बोलूं तो किसे और सुनेगा भी  कौन
बेबस शोर में डूबा हुआ  एक सन्नाटा लगता हूँ।5।

ग़ज़ल
-----------------------------------/
वे धंधे के लिए अपना ईमान बेचते  हैं ।
हम ईमान के लिए अपना मकान बेचते हैं।1।
हम चाहते हैं कि तुम यूं ही सलामत रहो
तेरे लिए अपना साजो-सामान बेचते हैं।2।
तेरे कहने से ही लगाया था ये दुकान मैंने।
तुम कहो तो ये दुकान बेचते हैं।3।


ग़ज़ल -40  (11.04.19)
-------------------------------------------
दूसरे के किए गरम तवे पर रोटी सेकना छोड़ो।
दहाड़ो भी कभी गदहे की तरह रेकना छोड़ो ।1।
हर कदम पर क्यों कोसते हो अपनी तक़दीर को
बाँह पकड़ मेहनत की यूं तलवे चाटना छोड़ो।2।
कामयाबी ख़ुद बयां करती है किसी के हुनर की
आदतन सरेआम इस कदर शेखी बघारना छोड़ो।3।
तोहमत लगाने से पहले खुद की गिरेबाँ देख लो
कीचड़ में रहकर व्यर्थ की कीचड़ उछालना छोड़ो।4।
खुद तो गहरी नींद में हो दूसरों को क्या जगाओगे
ख़ुद जागे बिना यूं ही थोथा बांग लगाना छोड़ो ।5।


ग़ज़ल-41 
---------------------------------------------------------
हालांकि वहाँ खुशियों से भरा एक मेला है।
भीड़ के बीच में  वह एकदम अकेला है।1।
आना-जाना, लेना-देना और ये रिश्ते नाते
ज़िन्दगी के नाम पर फ़क़त झमेला है ।2।
उसूलों के लिए जिया,मरा उसूलों के लिए
सच में यारों आदमी वह बड़ा अलबेला है।3।
गुनाहों का असर या कहो क़िस्मत का खेल
था पांच सितारा होटल जहां आज ठेला है।4।

ग़ज़ल -42
---------------------------------------------------------
न जाने  क्यूं  इतना मजबूर है तू
नहीं पता ख़ुद से कितना दूर है तू।1।
न सूरत और न ही सीरत है तेरी
बता फिर इतना क्यूँ मगरूर है तू।2।
ज़रा पूछकर देखो कभी आईने से
फिर बताना मुझे कि हूर है तू ।3।
जो भी हूँ तेरी दुआवों का असर है
मेरी अंधेरी दुनियां में वो नूर है तू।4।
तेरी अदाओं की बात है निराली
होश उड़ा दे वो सुरूर है तू ।5।











ग़ज़ल-43   (11.05.19)
----------------------------------------------------------
आँखों में नींद नहीं भला कैसे सोया होगा
था गम से भरा दिल रात भर रोया होगा।1।
छीन ली जिसने गैरों की जिंदगी से रोशनी
तय मानिए उसके जीवन में भीअंधेरा होगा।2।
भूल गया हूँ जिक्र न करो उन बातों का
छोड़ो रहने भी दो फिर वही बखेड़ा होगा।3।
वक्त के साथ खुद को भी बदल लो वरना 
हश्र जो हुआ उसका वही हश्र तेरा होगा।4।
ये जमी और ये बेशुमार ज़ायदाद है आज
तुम्हें नहीं पता ये सब कल किसका होगा।5।
अपने रुतबे और शोहरत पर यूं न कर ग़ुरूर
रुखसत होने के बाद कोई न अपना होगा।6।





ग़ज़ल-44  (11.5.19)
------------------------------------------------------
आफ़ताब!आखिर और कितना बरसाएगा शोले
अरे इतनी गरमी भी ठीक नहीं जरा ठण्डा हो ले ।1।
बदल दे फ़ितरत किसी की तेरी तासीर है ऐसी
बच्चे तो बच्चे बुड्ढे भी खा रहे हैं बरफ़ के गोले।2।
यहाँ-वहाँ चारों ओर छाया बस तेरा ही आतंक है 
आतिशी से न बच सकेगा कोई तुमसे पंगा जो ले।3।
तप रही धरती तप रहा है गगन सूरज की आग से
ढंककर चलना झुलस जाएंगे मुखड़ा जो अपना खोले।4।
प्यासे जन प्यासे ढोर प्यासी नदियाँ प्यासे हैं तालाब 
बेचैन छांव बिस्तर खोजे चैन की नींद थोड़ा सो ले।5।

ग़ज़ल 45  (14.05.19)
-----------------------------------------------
ऐ माँ! मेरे सर पर तेरा आँचल हो
मेरी शकल पर तेरी शकल हो।1।
ख़ता इतनी तारीफ़ नहीं की तेरी
रूठे-रूठे लगते आजकल हो।2।
इश्क़ में तेरे मिला मुझे ये तमग़ा
कहती है ये दुनियां पागल हो।3।
यार यूं न आग को घी से मिला
जियादा नहीं इतनी तो अकल हो।4।
दुआ है  रहमतों की हो बारिश 
दर पर तेरे बरकतों की फ़सल हो।5।
है ये अहसासों की महक प्यारी  
क हते  जिसे तुम   ग़ज़ल हो ।6।

ग़ज़ल- 46
--------------------------------------------------/
ये कौन है जो मेरे  सामने ऐसे  खड़ा है।
हटता भी नहीं किसी जिद्द पर अड़ा है।1।
भले ही छोटा हो गया है आदमी का कद
देखो तो उसका अहंकार कितना बड़ा है।2।
मुकाबला कड़ा है

ग़ज़ल-46
--------------------------------------------/
इस दुनियां में सब कुछ नकल लगता है
बस मुसीबतों भरी ज़िन्दगी असल लगता है।1।
मक्कारों और फरेबियों के बीच इक शरीफ़
जाने क्यूँ लोगों को कमअकल  लगता है।2।
गहरे घाव भर जाते हैं  वक्त के मरहम से
हादसे भी इक दिन गुजरा  हुआ कल लगता है।3।
जो चले गए जीने मरने के वादों के साथ 
अहसासों में आज भी करीब हर पल लगता है।4।
कोई फ़र्क कैसे करें  भला इन चेहरों में
जो भी मिलता है  हमशकल लगता है।।5।

ग़ज़ल-47
----------------------------------------------/
तड़पा चुके  बहुत अब और तड़पाओ न।
अरसा हो गया मिले जल्दी घर आओ न।1।
मुद्दतों से नहीं देखी आँखों की फरमाइश 
एक बार फिर उन्हीं इशारों से बुलाओ न।2।
तेरे दिए नसीहतों पर बेशक़ चल पड़ा हूँ मैं
उन नसीहतों को  ख़ुद भी अपनाओ न।3।
जल रहा हूँ तेरी यादों के साथ इस तन्हाई में
बेरूखी भरी अपनी बातों से यूँ जलाओ न।4।











ग़ज़ल-48
-------------------------------------------/
मौत ने दस्तक दी और  तुम बेख़बर सो रहे
इलाज के सारे तरीके तुम पर बेअसर हो रहे।1।
हम भाइयों में लगते थे तुम ही सबसे चंगे भले 
मर्ज ऐसा हुआ कि मौत को लगा लिया गले।2।
तू बता ज़रा अपने सारे सपने कैसे छोड़ दिया
खुद भी अधूरे और हमें भी अधूरा छोड़ दिया।3।
जीवन तुझे रास न आया जो यूं मुख मोड़ लिया
इतने दगाबाज थे तुम,सारा रिश्ता तोड़ लिया।4।
नियम तोड़कर, दिल तोड़कर  ऐसे क्यूँ चले गए?
दुनिया में आए पीछे  फिर आगे क्यूँ चले गए?।5।












तेरे संग बिताए एक-एक पल 



बेख़ौफ़ तुमने मौत को लगा लिया गले





ग़ज़ल-49
----------------------------------------------/

सरकारें तो हैं पर कहीं सरोकार नहीं
सच का साथ दे ऐसा कोई पैरोकार नहीं।1। 
दे जाए सुबह-सुबह कुछ सच्ची खबरें
मिलता ऐसा कोई अखबार नहीं ।2।
मिलेंगे बेशुमार ऐशोआराम की चीजें 
खरीद लो सुकून ऐसा कोई बाज़ार नहीं।3।
गर चाहते है शख्शियत को आकार देना
मेहनत से बढ़कर दूसरा कोई औजार नहीं।4।
गर राहे मंजिल ना मिले तो निराश न होना
पाने की  कोशिश कोई भी  बेकार नहीं।5।
ठीक नहीं वादा करके यूं मुकर जाना 
काठ की हांडी चढ़ती बार-बार नहीं।6।




हिन्दी गजल-50
--------------------------------------------/
अगर किसी का मन शुद्ध है
हर उस आदमी में बुद्ध है।1।
भ्रांतियों से  भरा हो  मन
समझो रास्ता अवरुद्ध है।2।
होता दमन, मिटता अमन
जब-जब होता युद्ध है।3।
होता ज्ञान का शीघ्र विनाश
जब मन में भरा भाव क्रुद्ध है।4।
जो सम हो हर सुख-दुख में
होता वही सच्चा प्रबुद्ध है।5।


ग़ज़ल-51(24.07.19)
------------------------------------------------/
तन्हा बैठा हूँ इंतिजार में तुम कहाँ हो
पतझड़ आ गई  बहार में तुम कहाँ हो।1।
नित तरसे और बरसे  ये  नैन हमारे 
इक बार आओ दीदार में तुम कहाँ हो।2।
रहता हूँ बेचैन और मायूस शाम ओ सहर
तेरी यादें हैं इसी दीवार में तुम कहाँ हो।3।
संग जीने औ मरने के उन वादों का क्या
हूँ अकेला रिश्तों के बाज़ार में तुम कहाँ हो।4।
मरके भी भूलूँगा नहीं वो नाम तुम्हारा
पुकारूँगा हमेशा मजार में तुम कहाँ हो।5।

नीयत नहीं है साफ, जाने दो
एक दिन होगा इन्साफ़,जाने दो।


ग़ज़ल-52  (01.08.19)
-------------------------------------------------------/
फूल भी दोबारा कभी  खिलकर नहीं मिलते
वक़्त के परिन्दे  कभी लौटकर नहीं मिलते ।1।
फोन पर जो मिलने की बात करते हैं अक़्सर
मिलने पर कभी दिल खोलकर नहीं मिलते।2।
छेड़ न दूँ कहीं उनकी दुखती रग की बातें
बस इतनी सी बात पर डरकर नहीं मिलते।3।
सम्भालकर रखना बेशकीमती रिश्तों की पूँजी
बने रिश्ते कभी इक बार खोकर नहीं मिलते।4।
मेहनत कर ले  क़िस्मत भी साथ रहेगी तेरे 
तक़दीर में लिखे हुए कभी रोकर नहीं मिलते।5।
आभार उन्हें भी जिसने दी हर मोड़ पर ठोकरें
यूँ सम्भलते भी नहीं जब ठोकर नहीं मिलते।6।


इंतक़ाम तेरा

अंजाम मेरा।1।
सरेआम तेरा
अंजाम मेरा।2।
इल्ज़ाम तेरा
अंजाम मेरा।3।
इंतिजाम तेरा
अंजाम मेरा।4।
ये काम तेरा
अंजाम मेरा।5।
ये नाम तेरा
अंजाम मेरा।6।

ग़ज़ल- 53     
--------------------------------------------------/
शहर में कितनी बढ़ गई है घुटन हवा ज़रा आने दो।
अब पतझर-सा लगे हैं सावन हवा ज़रा आने दो।1।
न हरियाली न तीतली न ही परिन्दे हैं कहीं पर
उजड़ा-उजड़ा लगता है चमन हवा ज़रा आने दो।2।
गरम तवे की मानिंद लग रहे हैं ये जमीं ये आसमाँ
कितना जल रहा है तन-बदन हवा ज़रा आने दो।3।


ग़ज़ल-54
-------------------------------------------------/
तुम हो तो है खुशी, तुम हो तो गम है।
सबब तुम ही हो जो यूँ आँखे नम है।1।
तकलीफ़े यहां कुछ भी तो और नहीं 
बस तुम हो नहीं यही क्या कम है।2।
कभी रुलाती है,कभी हँसाती भी है
तेरी यादों का सिलसिला हरदम है।3।
लौट आओ इक बार आरजू है मेरी
करूँगा इंतजार   जब तक दम है।4।
ये तन्हाई और दर्द का आलम ये
सहते हैं सब हँसकर ये तो हम हैं।5।














 

मुक्त पद/शायरी/काव्य पंक्तियां

47.. रिश्तों की अहमियत दरख़्तों के छांव-से लगते हैं।
        जब टूट जाए वही रिश्ते तो,रिसते घाव-से लगते हैं।।

46.. ये तो सुना था कि  दीवारों के भी  कान होते हैं।
        पर पता चला कि दरवाज़ों के भी जबान होते हैं।।

45..जो कभी  ख़ुद से  ही
                     रूठ जाता है।
   वह अपनी   जिंदगी से
                     टूट जाता है।।

44.. न  जाने  ये  कैसे   अक़्लमंद  हैं ?
        इनके होश के सारे दरवाज़े बंद है।।

43.. मेरे ये जखम  खाई से भी ज़ियादा गहरे हैं।
        सुन लेते हैं अपने काम की बातें जो बहरे हैं।।

42.. हमसे न कोई खुशियां बांटी न कोई दुख बांटा।
       अपनी ज़िंदगी हमने   बस यूं ही अकेले काटा ।।

41..  तुम कहते हो--
        भोले ॐ नमः शिवाय
        कोई नहीं तेरे सिवाय

        मैं कहता हूँ--
        खुद को समझ
        तू है भोले तू है शिवाय
        दूसरा नहीं कोई
        एक तेरे सिवा

41..दहशत हो या फिर हो चाहत।
       है तो दोनों ही  बड़ी आफ़त।।

40..उसने ही पाया  जिसने स्वीकार किया ।
       ये जिंदगी है कभी बहानों में नहीं होती।।

39..बेरंग जिंदगी तुझे एक दिन  रंगों से सजा लूँगा
       ये मेरा वादा है छीनकर तेरी मायूसी हँसा लूँगा।।

38..पुस्तकीय कीड़ों का  कभी ज्ञान नहीं होता।
      आधारहीन कुतर्कों से कभी सम्मान नहीं होता।।

37..खुजलाता है तो खुजलाओ यही खाजनीति है।
        बहलती  है तो  बहलाओ  यही राजनीति है ।।

36..समझ लो जब निगाहों में हया होती है।
       बिना कहे ही सब कुछ  बयां होती है।।

35..बेजान तस्वीरें भी कुछ बोलती हैं।
       राज़ अनकही दिल के खोलती हैं।।

34..किसी की तरह लिखना महज़ नकल है।
        लिखे हुए की तरह दिखना  अकल है।।

33.. लगता है घहराता हुआ सा कुछ अंदर है।
       पता चला सीने में भावनाओं का समुंदर है।।

32.. मोहब्बत के तरीक़े भी  बड़े अज़ब होते हैं।
       आँखों से ही सारे सवाल और जवाब होते हैं।।

31.. कहते हो तुम  मैं अधूरा हूँ तेरे बिना ।
        पर तुम भी कहां पूरा हो मेरे बिना ।।
        
30.. कहते है इश्क़ में बहुत नशा होता है।
        पर पीने से पहले कहां पता होता है।।

29.. हालांकि साथ उसके  सौ-सौ नख़रे हैं ।
        पर उससे जुदा होना इतना क्यूँ अखरे हैं।

28.. बचपन में इक ख़्वाब संजोया था
       ख़्वाब सारे हुए पूरे
       जीवन के इस शाम में तन्हा बैठे-बैठे
      पूरे हुए ख़्वाब सारे फिर याद आने लगे।

27.. लुटती रही अस्मत होता रहा दुराचार।
        देखते रहे मौन हम सब होकर लाचार।।

26.. लिखते रहता हूँ हमेशा तुम्हारी याद में।
        लिखे हुए को बार-बार पढ़ते रहता हूँ तुम्हारी याद में।।

25.. गर मोहब्बत नहीं दिल में तो रब नहीं
        इंसानियत से बढ़कर कोई मज़हब नहीं।।

24.. इंसानियत से भरा जो इंसान है।
        मेरी नज़रों में बस वही भगवान है।।

23.. जिंदगी में ऐतबार करना प्यार ने सीखा दिया।
        बेचैनी सह लेना तेरे इंतिजार ने सीखा दिया।।

22..इस तरह न बैठो तुम मन मारकर।
       हो गए क्यूँ उदास इक बार हारकर।।

14.. चाहता हूँ कि मुझमें तुम हो जाओ।
        कोई ढूंढ न सके ऐसे गुम हो जाओ।।

15.. इस जहां में जमीं है,आसमाँ है।
        जब तलक पुकारने के लिए माँ है।।

16.. तुम्हारे बारे में सुनकर हम हैरान हो गए।
       लोगों की नजरों में तुम कैसे भगवान हो गए।।

17..तुम्हारी याद में हम सोते नहीं।
       सहते हैं दर्द हँसकर, रोते नहीं।।

18.. मंजिलें सब पार हो जाते हैं।
       यदि आप हौसले पर सवार हो जाते हैं।।

19.. जब भी मिलें गुमसुम लगते हो।
       होकर दूर, करीब तुम लगते हो।।

20.. दुसरों के लिए जो कांटे वाले बीज बोते हैं।
        उन्हें ही चुभते हैं और वही रोते हैं।।

21.. जिन्दगी में अरमान जिंदा रख।
       हौसले भरे उड़ान जिंदा रख।
       मंजिले तो मिल ही जाएगी
        हाथों में तरकस और कमान जिंदा रख।।

1..
तुम नहीं हमारे वास्ते हम भी नहीं तुम्हारे वास्ते।
जिंदगी है अपनी-अपनी,रास्ते भी अपने-अपने।।

2..
रोशन किया जो मेरा अंधेरों भरा  सारा जहां।
ताउम्र वो किताबें ही थीं इर्द-गिर्द , यहां-वहां।।

3..
मौत भी अच्छी  है, तुझसे ऐ क्रूर ज़िन्दगी।
तू ताउम्र तड़पाती रही,वो आई और चली गयी।।

4..
करते काले कारनामे, पर लगते शरीफ़ है। 
इन शरीफों के बीच,शराफ़त कैसे करोगे।।

5.. 
तू क़ातिल भी नहीं ,  तू कसूरवार भी नहीं
क़सूर है तो बस तेरी क़ातिलाना नज़रों का।।

6..
अधूरा अपूर्ण मेरा जहां,ऐ देश तेरे बिना
मेरा वजूद भी कहां, ऐ देश तेरे बिना

7..
किसने बुलाया इशारा करके जो सब चले गए
कल तक तो जिए साथ-साथ अब तन्हा रह गए

8..
जाना ही था तो साथ रहने का वादा क्यों किया?
मैं तो पहले ही बेसहारा था यूं सहारा क्यों दिया?

9..
मुश्किलें आती रही और रास्ता आसान होता रहा।
रास्ता आसान क्या हुआ जिंदगी मुश्किलों से भर गईं।।

10..
नमन अमर शहीद वीर जवानों को।
नमन अमर उनके बलिदानों को।।

11..
मुल्क की हिफ़ाजत और जान की बाजी बस यही उनकी मन्नत है।
जिए और मरे सिर्फ़ इस वतन के लिए बस यही उनके लिए ज़न्नत है।।

12..
न जाने क्यूँ वो हमसे इस कदर रूठे हैं।
हम जिसके इंतिजार में मुद्दतों से बैठें हैं।1।

13..
सिर्फ़ बयानों में ही उलझाए रहना उनका काम है।
जो चुन लिए एक बार फिर पाँच साल आराम है।।
फर्क नहीं समझो जरा,सबके अल्ला सबके राम है।
नेता में अब नेतृत्व कहाँ, नेता तो बस एक नाम हैं।।

14..

सत्र का पहला व्याख्यान- "सोशल एंड इमोशनल इंटेलिजेंस" पर प्रो. उषा किरण अग्रवाल, मनोविज्ञान विभाग, डी. बी. गर्ल्स पी. जी. कॉलेज, रायपुर द्वारा दिया गया। प्रो. उषा किरण ने सत्र की शुरुआत वार्म अप और हँसी के योग से की। उन्होंने यह बताया की उसने इन गतिविधियों से एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्राव होता है जो तनाव को कम करने में सहायक है। उन्होंने सोशल इंटेलिजेंस के बारे में एक संक्षिप्त परिचय दिया और निम्नलिखित घटकों के बारे में विस्तार से बताया जो कि मजबूत सोशल इंटेलिजेंस - मजबूत संबंध प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं जैसे- मजबूत सम्बन्ध, सामाजिक जागरूकता, प्राइमल ऐम्पथी, समस्वरता, ऐम्पेथिक शुद्धता, सामूहिक अनुभूति, सोसल ट्रिगर, सुरक्षित आधार,  विखरे सामाजिक जुडाव, सकारात्मक संक्रामकता, अनुकूल करना आदि।
उन्होंने "इमोशनल इंटेलिजेंस" के बारे में बताते हुए कहा कि विभिन्न भावनाओं के बीच विचार करना और उन्हें उचित रूप से लेबल करना हर मनुष्य को अपने जीवन में अंगीकृत करने का प्रयास करना चाहिए। यह अपनी भावनाओं व् अंतर्वैयक्तिक संबंधों को नियंत्रण के बारे में जागरूक करने की क्षमता है। इमोशनल इंटेलिजेंस की क्षमता को चार चरणों में विभाजित किया जा सकता है जैसे - भावनाओं को समझना, भावनाओं का प्रबंधन, सुगम विचार, भावनाएँ को समझना | यह अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए, नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए और आकस्मिक रिश्तों को समझने के लिए आवश्यक है। इमोशनल इंटेलिजेंस आत्म जागरूकता, प्रेरणा, सहानुभूति, सामाजिक कौशल और आत्म नियमन द्वारा प्राप्त किया जा सकता। अंत में उन्होंने सोशल और इमोशनल इंटेलिजेंस पर एक लघु फिल्म दिखाई है
सत्र का दूसरा व्याख्यान- "समय प्रबंधन" पर सत्र का दूसरा व्याख्यान प्रो. उषा किरण अग्रवाल द्वारा दिया गया था। उन्होंने कहा की स्ट्रीमलाइन, प्राथमिकता और योगदान समय प्रबंधन या व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक अवयव हैं | उन्होंने कहा कि प्रभावी समय प्रबंधन  लक्ष्यों को प्राप्त करने में, उत्पादकता बढ़ाने में, जीवन कौशल को बढ़ाने में, तनाव को कम करने में मददगार होगा। साथ ही उन्होंने यह बताया कि ऐसे कार्य जो दो मिनट के भीतर किया जा सकता है, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए
द्वतीय सत्र-II
सत्र का पहला व्याख्यान- --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
सत्र का दूसरा व्याख्यान- --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------





दैनिक प्रतिवेदन (रिपोर्ट)
दिनांक- 20.11.19
26 वें उन्मुखीकरण कार्यक्रम
समूह तीन द्वारा प्रस्तूत
समूह के सदस्य-नरेन्द्र कुमार कुलमित्र, दीपन दास,धरना ठाकुर,विनीता जडाला,आराधना गोस्वामी

प्रथम सत्र
प्रथम व्याख्यान --
सत्र का पहला व्याख्यान- "सोशल एंड इमोशनल इंटेलिजेंस" विषय पर प्रो. उषा किरण अग्रवाल, मनोविज्ञान विभाग, डी. बी. गर्ल्स पी. जी. कॉलेज, रायपुर द्वारा दिया गया।मैडम द्वारा विषय का प्रारंभ सभी प्रशिक्षार्थियों को लाफ्टर के माध्यम से हँसाकर किया गया ततपश्चात शरीर के विभिन्न अंगों से हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया।उक्त क्रियाकलाप के पश्चात 'इमोशनल इंटेलिजेंस' एवं' 'सोशल इंटेलिजेंस' को परिभाषित करते हुए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से मनोविज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।अपने व्याख्यान में आत्महत्या के कारण,सामाजिक झगड़ों के कारण, अकेलापन, कमज़ोर होते सामाजिक संबंधों,विकास और वृद्धि में अंतर, सहानुभूति और परानुभूति, दिल और दिमांग का संतुलन, सामाजिक जिम्मेदारी, आवेग नियंत्रण आदि के मनोवैज्ञानिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई।इमोशनल इंटेलिजेंस' एवं' 'सोशल इंटेलिजेंस' को और अधिक स्पष्ट करने के लिए व्याख्यान के दौरान प्रशिक्षार्थियों के मध्य छोटे-छोटे सामूहिक खेल भी करवाए गए।व्याख्यान के अंत में संबंधित लघु फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया।
        प्रथम सत्र के दूसरे व्याख्यान में ' लाइफ़ स्कील : क्या,क्यों और कैसे ' विषय पर जानकारी दी गई।सर्वप्रथम लाइफ़ स्कील को हमारे जीवन में आवश्यक बताते हुए घर, परिवार, समाज और कार्यस्थल में किस-किस तरह के लाइफ स्कील चाहिए इसकी जानकारी दे गई।लाइफ़ स्कील से जुड़े तमाम पहलुओं जैसे चैलेंज स्वीकार करना, परानुभूतिक होना, स्ट्रेस को नियंत्रित करना,समस्या को समझना, सामाजिक संतुलन स्थापित करना,प्राथमिकता का ध्यान रखना आदि पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

द्वितीय सत्र
द्वितीय सत्र का व्याख्यान डॉ हरीश कुमार, प्राध्यापक, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग,गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 'प्रभावी शिक्षक' ( Am I Effective Teacher. ?) विषय पर दिया गया।उन्होंने प्रारंभ में ही कहा कि शिक्षकों को KYT यानी Know Your Teacher . का ज्ञान होना चाहिए। शिक्षक को 'Co-Learner' बताते हुए एक अच्छे शिक्षक के गुणों जैसे प्रशिक्षित होना, ऊर्जावान होना,कलाकार होना,कुशल संचारक होना, रचनात्मक होना,समर्पण होना, ईमानदार होना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।सम्प्रेषण की प्रक्रिया में सम्प्रेषण कर्ता के गुणों की भी जानकारी दी गई।व्याख्यान के अंत अच्छे शिक्षक के आवश्यक गुणों पर आधारित वीडियो क्लिप दिखाया गया।

$$$$$$$$%%%%%%%%%%%%%%%%%%

दैनिक प्रतिवेदन (रिपोर्ट)
दिनांक- 20.11.19
26 वें उन्मुखीकरण कार्यक्रम
समूह तीन द्वारा प्रस्तूत
समूह के सदस्य-नरेन्द्र कुमार कुलमित्र, दीपन दास,धरना ठाकुर,विनीता जडाला,डॉ आराधना गोस्वामी

प्रथम सत्र
प्रथम व्याख्यान --
सत्र का पहला व्याख्यान- प्रो.जसराज सिंह,नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर के द्वारा ''स्टेप इन साइंटिफिक मेथड" विषय पर दिया गया। उन्होंने रिसर्च को परिभाषित करते हुए इसके सात स्टेप्स 1.समस्या/प्रश्न 2.अनुसंधान 3.परिकल्पना 4.प्रयोग 5.संकलन एवं परिणाम विश्लेषण 6.उपसंहार एवं 7.परिणाम की घोषणा आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किए।उन्होंने रिसर्च के सारे स्टेप्स को मुन्ना और उसके दादी के उदाहरण के माध्यम से सरलीकृत ढंग से समझाया गया।

द्वितीय सत्र
द्वितीय सत्र का व्याख्यान प्रो. डी. एन. सनसनवाल जी के द्वारा "रिसर्च मैथडालोजी" विषय पर दिया गया।उन्होंने प्रारंभ में ही कुछ रोचक प्रश्न कर प्रशिक्षार्थियों से उत्तर जानने एवं विषय से जोड़ने का तरीका अपनाया।रिसर्च को परिभाषित करते हुए आपने कहा कि "शोध एक प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां व्यवस्थित रूप से करके समस्या का समाधान निकाला जाता है।
उन्होंने अपने व्याख्यान के दौरान 'डिस्कवरी' एवं 'इन्वेंशन' में अंतर को भी सुस्पष्ट किया ततपश्चात शोध के विविध चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।