Thursday, 20 August 2026

आवाज़ें 19.12.26

जब हम जोर जोर से बोलते हैं,
तो अपनी आवाज़ के सिवा
कुछ भी सुनाई नहीं देता।

और जब हम
एकदम चुप हो जाते हैं,
तब चुप्पियों से भी
सुनाई देने लगती हैं
फूटती हुई आवाज़ें...

No comments:

Post a Comment