Wednesday, 19 August 2026

तुम रह जाना मेरे भीतर 01.07.23

तुम रह जाना मेरे भीतर—
जैसे अनगिनत शब्दों के कहे जाने पर भी
अव्यक्त रह जाती हैं बहुत-सी बातें।

​तुम रह जाना मेरे भीतर—
जैसे किसी के सशरीर चले जाने के बाद भी
मानस-पटल पर अंकित रह जाती है उसकी आकृति।

​तुम रह जाना मेरे भीतर—
जैसे असहनीय दर्द का पल गुज़र जाने पर भी
ज़ेहन में बची रह जाती है एक हल्की-सी टीस।

​तुम रह जाना मेरे भीतर—
जैसे समय के बीत जाने के बाद भी
हृदय में बनी रह जाती है अतीत की छाप।

​तुम रह जाना मेरे भीतर—
जैसे सब कुछ भूल जाने के बाद भी
स्मृतियों में शेष रह जाते हैं कुछ धुंधले से पन्ने।

​तुम रह जाना मेरे भीतर—
जैसे सारे काम निपटा लेने पर भी
अधूरे ही बचे रह जाते हैं कुछ काम।

​तुम रह जाना मेरे भीतर—
जैसे सब कुछ पा लेने के बाद भी
शेष रह जाती है कुछ और पा लेने की लालसा।

No comments:

Post a Comment