Thursday, 20 August 2026

खेल — 13.12.23

खेल — 13.12.23

हमारे साथ खेलना चाहता था बच्चा,
पर हमने उसे अपना वक्त और साथ नहीं दिया।
साथ खेलने के बजाय
उसके हाथ में देते रहे स्मार्टफोन,
हम खेलते रहे
बच्चे की भावनाओं के साथ।

अब बदल गया है बच्चों का खेल,
स्मार्टफोन की सोहबत में
स्मार्ट हो गया है बच्चा।

बड़ा हो गया है बच्चा,
अब वह रोज़ खेलता है
हमारी भावनाओं के साथ।

हाँ, हमने ही तो सिखाया था
यह खेल उसे बचपन में...!!!

No comments:

Post a Comment