Thursday, 19 August 2021

कार्यकर्ता -01.07.21

कार्यकर्ता -01.07.21
---------------------------
सब देखने के बाद 
बोलेंगे कि
नहीं देखे हैं

सब बोलने के बाद 
फिर बोलेंगे कि
नहीं बोले हैं

हम सब कुछ अनसुना कर देंगे
उतना ही सुनेंगे
जितना कि सुनने कहा जाएगा

हालांकि देखेंगे हम
बोलेंगे हम
सुनेंगे हम

पर 
देखना बोलना सुनना
कुछ भी हमारा नहीं होगा।

-- नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
    9755852479

No comments:

Post a Comment